Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Why Does My Mouth Smell All Day? 7 Common Causes of Persistent Bad Breath and How to Get Rid of It

मुंह की बदबू कैसे दूर करें: दिनभर मुंह से बदबू क्यों आती है? जानें इसके 7 बड़े कारण और छुटकारा पाने के तरीके

Tue, 10 Nov 2026 03:22 PM IST
श्रुति गौड़ हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 10 Nov 2026 03:22 PM IST
सार

Bad Breath Causes: इस लेख में जानें कि दिनभर मुंह से बदबू आने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं। साथ ही जानें मुंह की बदबू दूर करने के आसान उपाय और कब डॉक्टर या डेंटिस्ट से संपर्क करना जरूरी है।


 

विज्ञापन
Why Does My Mouth Smell All Day? 7 Common Causes of Persistent Bad Breath and How to Get Rid of It
दिनभर मुंह से बदबू क्यों आती है? - फोटो : AI

विस्तार

Bad Breath Causes: क्या सुबह ब्रश करने और माउथवॉश इस्तेमाल करने के बाद भी कुछ ही देर में सांसों से दुर्गंध आने लगती है? अगर हां, तो इस समस्या को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। मुंह से लगातार बदबू आने की समस्या को मेडिकल भाषा में हैलिटोसिस कहा जाता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। 
विज्ञापन


 कई लोग इस परेशानी को दूर करने के लिए बार-बार ब्रश या माउथवॉश का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन असली कारण का पता लगाना जरूरी है। आइए जानते हैं दिनभर मुंह से बदबू आने की वजहें और इससे बचने के आसान उपाय।
विज्ञापन


दिनभर मुंह से बदबू आने के 7 बड़े कारण

1. जीभ पर बैक्टीरिया जमा होना

मुंह से बदबू आने की सबसे आम वजहों में जीभ पर बैक्टीरिया का जमा होना शामिल है। जीभ की सतह पर भोजन के छोटे कण, मृत कोशिकाएं और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं। ये बैक्टीरिया दुर्गंध पैदा करने वाले सल्फर कंपाउंड बनाते हैं। इससे ब्रश करने के बाद भी सांसों से बदबू आ सकती है। इसलिए दांतों के साथ जीभ की सफाई करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. दांतों में सड़न और कैविटी

दांतों में कैविटी या सड़न होने पर भी मुंह से लगातार बदबू आ सकती है। दरअसल, दांतों के बीच फंसे भोजन के कण बैक्टीरिया के संपर्क में आकर दुर्गंध पैदा करते हैं। कई बार दांतों में दर्द नहीं होता, लेकिन अंदर ही अंदर सड़न बढ़ती रहती है। ऐसे में नियमित डेंटल चेकअप कराना जरूरी है।

3. मसूड़ों में संक्रमण 

मसूड़ों में सूजन, खून आना और संक्रमण भी सांसों की दुर्गंध की वजह बन सकते हैं। जिंजिवाइटिस और पेरियोडोंटाइटिस जैसी समस्याओं में दांतों के आसपास बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं। अगर समय पर इलाज न कराया जाए, तो मसूड़ों और दांतों को नुकसान पहुंच सकता है।

4. मुंह सूखने की समस्या

लार मुंह को साफ रखने और बैक्टीरिया को नियंत्रित करने में मदद करती है। जब मुंह में लार कम बनने लगती है, तो बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं। इससे सांसों में बदबू आने लगती है। पानी की कमी, कुछ दवाओं का सेवन, धूम्रपान और मुंह से सांस लेने की आदत इसके कारण हो सकते हैं।

5. टॉन्सिल स्टोन 

टॉन्सिल में भोजन के छोटे कण, बैक्टीरिया और मृत कोशिकाएं जमा होकर छोटे सफेद या पीले रंग के कण बना सकते हैं। इन्हें टॉन्सिल स्टोन कहा जाता है। इनमें मौजूद बैक्टीरिया तेज दुर्गंध पैदा कर सकते हैं। इसके कारण मुंह से बदबू आने के साथ गले में कुछ फंसा हुआ महसूस हो सकता है।

6. एसिड रिफ्लक्स 

पेट का एसिड जब वापस खाने की नली की ओर आने लगता है, तो इसे एसिड रिफ्लक्स कहते हैं। इससे मुंह में खट्टा या कड़वा स्वाद और सांसों में दुर्गंध महसूस हो सकती है। अगर मुंह से बदबू आने के साथ सीने में जलन, खट्टी डकार और गले में परेशानी होती है, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।


मुंह से बदबू दूर करने के लिए अपनाएं ये 8 उपाय
 
  • सुबह और रात को सोने से पहले फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट से दांत साफ करें।
  • रोजाना टंग क्लीनर से जीभ को हल्के हाथों से साफ करें।
  •  दांतों के बीच फंसे भोजन के कण निकालने के लिए डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल करें।
  • शरीर में पानी की कमी न होने दें। इससे मुंह में लार का उत्पादन बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • इससे लार बनने की प्रक्रिया बढ़ सकती है और मुंह का सूखापन कम हो सकता है।
  •  इनका सेवन सांसों की दुर्गंध और मसूड़ों की समस्याओं को बढ़ा सकता है।
  • जरूरत के अनुसार डेंटिस्ट की सलाह से माउथवॉश इस्तेमाल करें। यह ब्रश और फ्लॉस का विकल्प नहीं है।
  • दांतों और मसूड़ों की समस्या का समय पर पता लगाने के लिए जांच जरूरी है।

-----------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed