डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिज़ीशियन
अनुभव- 25 साल से ज्यादा
Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja
कोरोना वायरस महामारी का कहर लगातार जारी है। भले ही भारत में कोरोना की दूसरी लहर धीमी पड़ गई है, लेकिन विशेषज्ञ तीसरी लहर को लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर चुके हैं। ऐसे में हर कोई इस तीसरी लहर से डरा हुआ है, लेकिन इन सबके बीच कोरोना के डेल्टा स्ट्रेन ने इस समय हर किसी को चिंता में डाल दिया है, क्योंकि ये वैरिएंट काफी ज्यादा खतरनाक है। ऐसे में माना जा रहा है कि तीसरी लहर में ये वैरिएंट काफी तबाही तक मचा सकता है। इसलिए जरूरी है कि हर कोई अपना ध्यान रखें, और कोरोना के नियमों का पालन करें। इसके अलावा कुछ जगह ऐसी हैं जहां न जाकर भी आप खुद को और अपने परिवार वालों को संक्रमित होने से बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
जिम
- भले ही जिम खुल गए हों, लेकिन आपको जिम में जाने से बचना चाहिए। इसकी जगह पर अपने घर पर ही वर्कआउट कर सकते हैं। यहां कोरोना के फैलने का खतरा सबसे ज्यादा होता है, क्योंकि वर्कआउट के दौरान पसीना आने की वजह से कई लोग मास्क को आधा-अधूरा पहनते हैं। ऐसे में आप संक्रमित भी हो सकते हैं।
3 of 6
शॉपिंग मॉल
- फोटो : अमर उजाला
मॉल
- लंबे समय बाद अब लगभग सभी जगहों पर मॉल खुल गए हैं। ऐसे में लोग यहां खरीदारी करने के लिए तो कुछ लोग अपना समय बिताने और एसी की ठंडी हवा खाने के लिए यहां चले जाते हैं। लेकिन आपको यहां जाने से भी बचना चाहिए, क्योंकि यहां एसी चलता है और ऐसे में अगर कोई खांसे तो आप संक्रमित हो सकते हैं। वहीं, यहां काफी भीड़-भाड़ जैसी भी स्थिति हो सकती है। इसकी जगह पर आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं या अपने आसपास की दुकानों से भीड़ न होने के समय वहां से भी खरीद सकते हैं।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सिनेमाघर
- सरकारों ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी करते हुए सिनेमाघरों को खोलने का आदेश दिया था, जिसके बाद एक सीट छोड़कर बैठने जैसी कई अन्य बातों का ध्यान रखकर सिनेमाघर खुल गए हैं। लेकिन यहां भी कोरोना फैलने का काफी खतरा हो सकता है। इसलिए अभी आपको यहां जाने से बचना चाहिए। इसकी जगह पर आप अपने घर पर ही परिवार संग फिल्में देख सकते हैं, क्योंकि आजकल तो लगभग सभी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध है।
टीका न लगवाने वाले लोगों के घर
- भले ही सरकार ने टीका सबके लिए मुफ्त कर दिया है, लेकिन अब भी कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई है। ऐसे में आपको इन लोगों से मिलने से बचना चाहिए। कोशिश करें कि इन लोगों को अपने घर न बुलाएं, न ही इनके घर जाएं और न ही किसी बाहरी जगह पर इनसे मिलें।