फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्टियोपोरोसिस: छींकने-खांसने से भी टूट सकती हैं हड्डियां, जानिए इस रोग के लक्षण और बचाव के तरीके

Tue, 27 Jul 2021 05:20 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 27 Jul 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
osteoporosis causes symptoms and prevention, all you want to know about this diseases
ऑस्टियोपोरोसिस, हड्डियों की बीमारी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

शरीर की संरचना को ठीक बनाए रखने के लिए हड्डियों का स्वस्थ और मजबूत रहना सबसे आवश्यक होता है। हड्डियों में किसी प्रकार की समस्या शरीर की गतिविधि और संरचना दोनों को प्रभावित कर सकती है। समय के साथ-साथ लोगों को हड्डियों से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें हो रही हैं, ऑस्टियोपोरोसिस ऐसी ही एक गंभीर समस्या है। इस रोग में हड्डियां कमजोर और भंगुर हो जाती हैं। ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों को इतना कमजोर बना देता है कि हल्की सी चोट या झुकने यहां तक कि छींकने या खांसने से भी फ्रैक्चर होने का डर बना रहता है। कूल्हे, कलाई या रीढ़ में, ऑस्टियोपोरोसिस से संबंधित फ्रैक्चर होने का खतरा सबसे अधिक होता है।


डॉक्टरों के मुताबिक हड्डी के अंदर मधुमक्खी के छत्ते की तरह छोटे-छोटे स्थान होते हैं। ऑस्टियोपोरोसिस इन स्थानों के आकार को बढ़ाता है, जिससे हड्डियों की ताकत और उनका घनत्व कम हो जाता है। इसके अलावा यह हड्डियों के बाहरी भाग को कमजोर और पतला भी बना देता है। ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रभावित कर सकती है, हालांकि विशेष रूप से वृद्ध महिलाएं और रजोनिवृत्ति के समय में इसका सबसे ज्यादा जोखिम होता है।
आइए आगे की स्लाइडों में इस गंभीर समस्या के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।

osteoporosis causes symptoms and prevention, all you want to know about this diseases
ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या को पहचानें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

ऑस्टियोपोरोसिस के क्या लक्षण हो सकते हैं?
डॉक्टरों के मुताबिक ऑस्टियोपोरोसिस के शुरुआती चरणों में सामान्यत: कोई भी लक्षण या संकेत नजर नहीं आते हैं। ज्यादातर मामलों में लोगों को इस समस्या के बारे में तब तक पता नहीं चल पाता है जबतक कि उन्हें फ्रैक्चर न हो जाए। विशेषज्ञों के मुताबिक भले ही आपमें ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षण नहीं हैं, लेकिन परिवार में किसी को इस तरह की समस्या रह चुकी है तो डॉक्टर से बात करके अपने जोखिमों का आकलन करने में मदद मिल सकती है। यदि आपमें इसका जोखिम अधिक है और हड्डियों में दर्द या किसी अन्य तरह की समस्या है तो इस बारे में डॉक्टर से बात जरूर करें।

osteoporosis causes symptoms and prevention, all you want to know about this diseases
उम्र के साथ बढ़ती जाती है ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

किन कारणों से होती है ऑस्टियोपोरोसिस की दिक्कत?
ऑस्टियोपोरोसिस के संभावित कारणों में हाइपरथायरायडिज्म जैसी कुछ चिकित्सीय स्थितियां शामिल हैं। इन बीमारियों में ली जाने वाली दवाओं के कारण भी यह समस्या हो सकती है। ऑस्टियोपोरोसिस का सबसे बड़ा जोखिम कारक है-उम्र। उम्र बढ़ने के साथ इन समस्याओं का खतरा अधिक हो जाता है। महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा स्वाभाविक रूप से अधिक होता है जो मेनोपॉज के बाद और भी बढ़ जाता है। इसके अलावा यदि आपके परिवार में किसी को यह दिक्कत रह चुकी है तो इसका खतरा आपको भी अधिक हो सकता है। कैल्शियम की कमी को भी इसके प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
osteoporosis causes symptoms and prevention, all you want to know about this diseases
ऑस्टियोपोरोसिस के लिए दी जाती है सहायक चिकित्सा - फोटो : Social Media

ऑस्टियोपोरोसिस का क्या इलाज है??
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ऑस्टियोपोरोसिस का कोई इलाज नहीं है, हालांकि डॉक्टर कुछ उपायों के माध्यम से हड्डियों को सुरक्षित और मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए डॉक्टर दवाओं के साथ-साथ जीवनशैली में बदलाव की सलाह दे सकते हैं। रोगी को कैल्शियम और विटामिन-डी का सेवन बढ़ाने के साथ-साथ उचित व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। पुरुषों में, टेस्टोस्टेरोन थेरेपी के माध्यम से हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा कुछ दवाइयों की सहायता से भी हड्डियों की क्षति को रोका जा सकता है।

विज्ञापन
osteoporosis causes symptoms and prevention, all you want to know about this diseases
ऑस्टियोपोरोसिस को पहचानें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव के लिए क्या करें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ऑस्टियोपोरोसिस के कई जोखिम कारक हैं जिन्हें आप नियंत्रित नहीं कर सकते हैं, इनमें लिंग, बुढ़ापा होना और पारिवारिक इतिहास शामिल है। हालांकि, कुछ कारकों को नियंत्रित करके इस समस्या से बचा जा सकता है। हड्डियों को जीवन भर स्वस्थ रखने के लिए अच्छा पोषण और नियमित व्यायाम सबसे आवश्यक है। आहार में प्रोटीन, विटामिन-डी और कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाना सबसे अच्छा विकल्प है। यदि आपमें इस रोग के जोखिम कारक हैं तो डॉक्टर से सलाह अवश्य ले लें।



------------
स्रोत और संदर्भ: 
Osteoporosis causes bones to become weak and brittle

अस्वीकरण नोट: यह लेख तमाम मेडिकल वेबसाइट्स से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। संबंधित विषय के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से सलाह लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed