फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना की चपेट में आ चुके मरीज टलवा दें अपनी सर्जरी, नहीं तो हो सकता है मौत का खतरा

Thu, 04 Jun 2020 02:10 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 04 Jun 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus patients postpone their surgery may cause to death for Covid patient cant suffer any operation
दुनियाभर में कोरोना से संक्रमित 31.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं(File Photo) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा दुनियाभर में बढ़ता ही जा रहा है। दुनियाभर में इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 65.86 लाख से ज्यादा पार कर चुकी है, जबकि कोरोना की वजह से 3.88 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि सुकून देने वाली बात यह है कि कोरोना से संक्रमित 31.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच बुजुर्गों और गंभीर बीमारी के मरीजों को खास ख्याल रखने की सलाह दी जा रही है। ब्लडप्रेशर, डायबिटीज, दिल के मरीजों को सलाह दी गई है कि वे अपनी दवा बंद न करें और बहुत परहेज से रहें। अब एक सलाह यह भी दी जा रही है कि कोरोना से उबरे मरीज फिलहाल अपनी किसी तरह की भी सर्जरी न करवाएं और कुछ समय के लिए टाल दें।

Coronavirus patients postpone their surgery may cause to death for Covid patient cant suffer any operation
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करती महिला स्वास्थ्य कर्मी(File Photo) - फोटो : PTI
  • नए अध्ययन में सामने आया है कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की सर्जरी के बाद मौत का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए कहा जा रहा है कि कोविड 19 की चपेट में आ चुके लोग बेहद जरूरी न हो तो अपनी सर्जरी टलवा दें। एक हजार से ज्यादा मरीजों पर हुए शोध में यह बात सामने आई है। 
Coronavirus patients postpone their surgery may cause to death for Covid patient cant suffer any operation
Coronavirus Test(File Photo - फोटो : PTI
  • दरअसल, बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ रिसर्च के वैज्ञानिकों ने 24 देशों के 235 अस्पतालों से 1,128 मरीजों पर शोध किया। मेडिकल जर्नल द लांसेट में प्रकाशित इस शोध अध्ययन के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीजों में जिन लोगों की सर्जरी हो रही है, उनमें मृत्युदर ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus patients postpone their surgery may cause to death for Covid patient cant suffer any operation
इमरजेंसी सर्जरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • अध्ययन के दौरान ऐसे मरीजों में 30 दिन में मृत्युदर 24 फीसदी पाई गई। शोधकर्ताओं ने कहा, इलेक्टिव सर्जरी में मृत्युदर 18.9 फीसदी और इमरजेंसी सर्जरी में मृत्युदर 25.6 फीसदी रही।
विज्ञापन
Coronavirus patients postpone their surgery may cause to death for Covid patient cant suffer any operation
सर्जरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • वहीं, मामूली सर्जरी जैसे एपेंडिसियोटॉमी या हर्निया की सर्जरी में मृत्यु दर 16.3 फीसदी। जबकि हिप सर्जरी जैसी बड़ी सर्जरी या कोलन कैंसर के लिए की गई सर्जरी में भी मृत्यु दर 26.9 फीसदी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed