कोरोना वायरस को दुनिया में आए एक साल से भी अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अभी भी वैज्ञानिक इसके बारे में पूरी तरह नहीं जान पाए हैं। हालांकि इसको लेकर लगातार शोध चल रहे हैं। चूंकि यह वायरस कपड़ों समेत कौन सी सतह पर कितने समय तक जिंदा रहता है, इसको लेकर कई शोध पहले भी हो चुके हैं और अब एक ताजा अध्ययन में यह पाया गया है कि कोविड-19 वायरस सामान्य रूप से पहने जाने वाले कपड़ों पर तीन दिनों तक जीवित रह सकता है। यह अध्ययन ब्रिटेन के लीसेस्टर शहर में स्थित डी मोंटफोर्ट विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने किया है। वैज्ञानिकों ने यह अध्ययन ये जानने के लिए किया कि कोरोना वायरस स्वास्थ्य सेवा से जुड़े उद्योग में आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले तीन तरह के कपड़ों पर कैसे व्यवहार करता है।
Coronavirus: इस तरह के कपड़ों पर तीन दिन तक जिंदा रहता है कोरोना वायरस, शोध में खुलासा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 25 Feb 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन