फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्किन केयर: जंक फूड खाने के बाद चेहरे पर क्यों निकल आते हैं पिंपल्स? जानें असली वजह

Tue, 25 Aug 2026 04:23 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 25 Aug 2026 04:23 PM IST
सार

Why do I Get Pimples After Eating Junk: ये शिकायत ज्यादातर लोगों को होती है कि जब भी वो तला-भुना खाना खाते हैं तो उनके चेहरे पर मुंहासे आ जाते हैं। इसकी वजह क्या है, आइए जानते हैं।  

विज्ञापन
why do i get pimples after eating junk in hindi kya oily khane se pimple hota hai
जंक फूड खाने के बाद चेहरे पर क्यों निकल आते हैं पिंपल्स? - फोटो : AI
Why do I Get Pimples After Eating Junk: अगर आपको भी ऐसा लगता है कि जैसे ही आप ज्यादा तला-भुना या जंक फूड खाते हैं, चेहरे पर मुंहासे निकलने लगते हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। बहुत से लोगों को कुछ खास तरह के खाने के बाद त्वचा में बदलाव महसूस होते हैं। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या सच में जंक फूड और पिंपल्स के बीच कोई संबंध है? 

अगर आपके चेहरे पर भी बार-बार पिंपल्स निकलते हैं, तो अपनी डाइट और रोजमर्रा की आदतों पर ध्यान देना जरूरी हो सकता है। यहां इस लेख में हम आपको इसे जुड़ी जानकारी देंगे डिटेल में। 
 
why do i get pimples after eating junk in hindi kya oily khane se pimple hota hai
जंक फूड खाने के बाद चेहरे पर क्यों निकल आते हैं पिंपल्स? - फोटो : AI
जंक फूड खाने से पिंपल्स क्यों हो सकते हैं?

जंक फूड में अक्सर रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, ज्यादा चीनी और अधिक कैलोरी होती है। ऐसे खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकते हैं। इससे शरीर में कुछ हार्मोनल बदलाव हो सकते हैं, जो त्वचा में तेल यानी सीबम के उत्पादन और सूजन को प्रभावित कर सकते हैं। यही प्रक्रिया कुछ लोगों में मुंहासों को बढ़ावा दे सकती है।

why do i get pimples after eating junk in hindi kya oily khane se pimple hota hai
जंक फूड खाने के बाद चेहरे पर क्यों निकल आते हैं पिंपल्स? - फोटो : AI
तला-भुना खाना कितना जिम्मेदार?

सिर्फ तेल खाने से सीधे पिंपल्स निकलते हैं, ऐसा कहना सही नहीं होगा। हालांकि, बहुत ज्यादा तला-भुना और कैलोरी वाला खाना अगर लगातार डाइट का हिस्सा बना रहे, तो यह ओवरऑल डाइट क्वालिटी को प्रभावित कर सकता है। साथ ही ऐसे भोजन के साथ अक्सर ज्यादा नमक, चीनी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट भी लिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
why do i get pimples after eating junk in hindi kya oily khane se pimple hota hai
जंक फूड खाने के बाद चेहरे पर क्यों निकल आते हैं पिंपल्स? - फोटो : AI
मीठी चीजें भी बढ़ा सकती हैं समस्या

केक, पेस्ट्री, मिठाइयां, मीठे पेय और दूसरे हाई-शुगर फूड का अधिक सेवन भी कुछ लोगों में मुंहासों की समस्या से जुड़ा हो सकता है। अगर जंक फूड खाने के बाद बार-बार पिंपल्स नजर आते हैं, तो कुछ समय के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों की मात्रा कम करके त्वचा में होने वाले बदलाव पर नजर रखी जा सकती है।

विज्ञापन
why do i get pimples after eating junk in hindi kya oily khane se pimple hota hai
जंक फूड खाने के बाद चेहरे पर क्यों निकल आते हैं पिंपल्स? - फोटो : AI
हर पिंपल की वजह जंक फूड नहीं

मुंहासे होने के पीछे सिर्फ खान-पान ही जिम्मेदार नहीं होता। हार्मोनल बदलाव, तनाव, नींद की कमी, त्वचा में ज्यादा तेल बनना, कुछ कॉस्मेटिक प्रोडक्ट और आनुवंशिक कारण भी इसकी वजह हो सकते हैं। इसलिए हर बार पिंपल्स निकलने पर सिर्फ जंक फूड को जिम्मेदार मानना सही नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed