फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर इन सुपरफूड्स का जरूर करें सेवन, आपके आसपास ही हैं मौजूद

Thu, 25 Feb 2021 01:53 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 25 Feb 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
superfoods enrich in vitamins and minerals in hindi
कौनसे सुपरफूड आपको आसानी से उपलब्ध हो सकते हैं - फोटो : Social Media

सुपरफूड का सामान्य शब्दों में अर्थ है ऐसे खाद्य पदार्थों  जो आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स प्रदान करने के अलावा भी कई अन्य स्वास्थ्यवर्धक फायदे प्रदान करते हैं। हर वे खाद्य पदार्थ जो आपको बीमारियों से दूर रखने में, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने में सहायता करें, जिनमें विविध औषधीय गुण निहित हों और जो आपको बेहतर महसूस करवाएं, वे हमारे सुपरफूड हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए आपके आस-पास कौनसे सुपरफूड आपको आसानी से उपलब्ध हो सकते हैं।

superfoods enrich in vitamins and minerals in hindi
ये बीज़ ओमेगा 3 फैटी एसिड के अच्छे स्रोत होते हैं - फोटो : Social media

तुलसी के बीज
इनमें मौजूद अच्छी मात्रा में प्रोटीन तथा फाइबर तत्व वज़न को लेकर चिंतित रहने वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। ये बीज़ ओमेगा 3 फैटी एसिड के अच्छे स्रोत होते हैं, साथ ही ये सूजन घटाने में भी सहायक होते हैं। एक शोध में भी यह बात सामने आई है कि 0.3-3.0 ग्राम प्रतिदिन ओमेगा 3 फैट्स का सेवन वजन घटाने में मददगार होता है। इन्हें पानी में भिगाने के बाद एक चम्मच बीज अपने भोजन या पेय पदार्थ में शामिल कर सकते हैं।

 

superfoods enrich in vitamins and minerals in hindi
रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है - फोटो : social media

आंवला
आंवले में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी और फाइबर मौजूद होते हैं। यह विटामिन सी का अच्छा स्रोत होता है जिस कारण यह रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है तथा मेटाबॉलिज्म सुधारता है। बालों की सेहत के लिए भी आंवले का सेवन फायदेमंद है। इसे कच्चा, ज्यूस बनाकर, चूर्ण या अचार के रूप में भी खाया जा सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
superfoods enrich in vitamins and minerals in hindi
कब्ज़, डायरिया और पेट फूलने से बचाता है - फोटो : सोशल मीडिया

काला चावल
इसमें बड़ी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और तांबा तथा लौह तत्व जैसे खनिज होते हैं। चोकर के साथ एक चम्मच काले चावल का सेवन करने से एक चम्मच ब्लूबैरी के सेवन जितने एंटीऑक्सीडेंट्स प्राप्त होते हैं। साथ ही इसमें एंथोसायनिन अच्छी मात्रा में होता है जो हृदयसम्बंधी रोगों से बचाता है। इसमें फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है जो कब्ज़, डायरिया और पेट फूलने से बचाता है। 

 

विज्ञापन
superfoods enrich in vitamins and minerals in hindi
इसमें फाइबर अधिक होता है - फोटो : social media

अमरूद के पत्ते
अमरूद की पत्तियों का पाउडर पेट की गड़बड़ी को ठीक करता है और मुहांसे और काले धब्बों को दूर करता है। इसमें फाइबर अधिक होता है, कोलेस्ट्रॉल नहीं होता और कम संख्या में सुपाच्य कार्बोहाइड्रेट होते हैं। अमरूद के पत्तों से तैयार चाय वजन घटाने में भी सहायक होती है।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed