फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह भी जान लें: कोरोना टेस्ट में सीटी वैल्यू का क्या मतलब, कैसे पता चलता है रिपोर्ट निगेटिव है या पॉजिटिव?

Mon, 03 May 2021 04:39 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 03 May 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in india update covid 19 test rtpcr test ct value
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष


देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर बेकाबू है। अब तो गांव-गांव में भी संक्रमण फैल गया है। पिछले साल हालात इतने खराब नहीं थे, जितने आज हैं। हालांकि अभी भी टेस्टिंग पर काफी जोर दिया जा रहा है और हर दिन लाखों की संख्या में कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं, क्योंकि संक्रमण को ज्यादा से ज्यादा फैलने से रोका जा सके। इस समय आरटी-पीसीआर टेस्ट को संक्रमण का पता लगाने का सबसे भरोसेमंद तरीका माना जा रहा है। इसी टेस्ट की प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा है, जिसे सीटी वैल्यू कहा जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ... 

Coronavirus in india update covid 19 test rtpcr test ct value
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सीटी वैल्यू के बारे में समझने से पहले ये जान लेते हैं कि आरटी-पीसीआर टेस्ट क्या है? विशेषज्ञ कहते हैं कि आरटी-पीसीआर का मतलब होता है रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पोलीमरेज चेन रिएक्शन। चूंकि कोरोना एक आरएनए वायरस है, इसलिए टेस्ट के लिए पहले मरीज का स्वाब सैंपल लिया जाता है और फिर उसे डीएनए में बदला जाता है। फिर उस डीएनए में चेन रिएक्शन करवाई जाती है, ताकि यह पता किया जा सके कि सैंपल में वायरस मौजूद है या नहीं। अब आइए जानते हैं कि सीटी वैल्यू क्या होती है? 

Coronavirus in india update covid 19 test rtpcr test ct value
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्या है सीटी वैल्यू?  

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि सैंपल में वायरस की मौजूदगी का पता लगाने के लिए चेन रिएक्शन की साइकिल बार-बार दोहरानी पड़ती है। इसी को सीटी वैल्यू कहा जाता है। सीटी वैल्यू का मतलब होता है साइकिल थ्रेशोल्ड वैल्यू, जो एक नंबर होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in india update covid 19 test rtpcr test ct value
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कैसे निकाली जाती है सीटी वैल्यू? 

  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर ने टेस्ट सैंपल में कोरोना वायरस की पुष्टि के लिए सीटी वैल्यू 35 निर्धारित कर रखी है। इसका मतलब ये है कि अधिकतम 35 बार चेन रिएक्शन की साइकिल दोहराई जाती है। अगर इन 35 साइकिल के अंदर कोरोना वायरस का पता चल जाता है, तो इसका मतलब कि आप कोरोना पॉजिटिव हैं और अगर 35 साइकिल तक भी वायरस ना मिले तो समझ लीजिए कि आपकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव है। 
विज्ञापन
Coronavirus in india update covid 19 test rtpcr test ct value
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • अब आप सोच रहे होंगे कि क्या सभी टेस्ट सैंपल में 35 बार चेन रिएक्शन करवाई जाती है? तो इसका जवाब है नहीं, क्योंकि कई सैंपल में आठ से दस साइकिल के बाद ही वायरस का पता चल जाता है, जबकि कई लोगों में 30-32 साइकिल के बाद वायरस की मौजूदगी का पता चलता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed