फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना अलर्ट: कोविड के बाद अचानक न हो हार्ट अटैक से मौत, डॉक्टर ने बताया कैसे बचें इससे

Mon, 03 May 2021 03:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 03 May 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update Do not die suddenly after coronavirus heart attack doctor K K Aggarwal released video and told remedy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भारत में कोरोना वायरस काफी तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है। वहीं, अस्पतालों में बेड की कमी और ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से कई मरीज दम तक तोड़ रहे हैं। यही नहीं, ये कोरोना वायरस शरीर में पहुंचकर कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। फेफड़ों पर अटैक करके उन्हें खराब करने के साथ ही मरीजों में पैरालिसिस और हार्ट अटैक जैसी घटनाएं भी देखी जा रही हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार कोरोना मरीजों में हार्ट अटैक का खतरा भी देखा जा रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे थोड़ी सतर्कता अपनाकर मरीज की जान बचाई जा सकती है।

coronavirus update Do not die suddenly after coronavirus heart attack doctor K K Aggarwal released video and told remedy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, सीनियर फिजिशियन और कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर के. के. अग्रवाल कोरोना के दौरान लोगों के लिए कुछ वीडियो जारी करते रहते हैं, ताकि लोग जागरूक रहें। इसी कड़ी में उन्होंने एक वीडियो शेयर करके बताया कि कोविड-19 के दौरान अचानक से हार्ट अटैक होने पर मौत से कैसे बचा जाए। उन्होंने इसके लिए अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे इससे बच सकते हैं।

coronavirus update Do not die suddenly after coronavirus heart attack doctor K K Aggarwal released video and told remedy
Heart Attack - फोटो : पेक्सेल्स

इन लक्षणों के दिखते ही हो जाएं सावधान

  • अपने वीडियो में डॉक्टर अग्रवाल बताते हैं कि आपकी सीने के बीचों-बीच जलन है, घुटन है, दबाव है, आपको दर्द हो रहा है, एसिडिटी, पसीना या सांस फूलने जैसे लक्षण दिखने पर आपको तुरंत वॉटर सॉल्युबल ऐस्प्रिन 300 मिलीग्राम की गोली चबा लें। ऐसा करने से व्यक्ति के मरने की संभावना 22 फीसदी कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update Do not die suddenly after coronavirus heart attack doctor K K Aggarwal released video and told remedy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वो बताते हैं कि अगर आपकी उम्र 30 साल से ऊपर है। वहीं, आपको कोरोना है और आपकी छाती के बीचोबीच अचानक दबाव, घुटन जैसे लक्षण दिखें तो ऐस्प्रिन चबा लें। वहीं, अगर आपके पास Statin है, तो मिग्रा Rosuvastatin ले लें। इसकी जगह पर मरीज को Atorvastatin 80 मिग्रा भी ले सकते हैं। अगर आपके पास Clopidogrel है तो 75 मिलीग्राम की आठ गोलियां तुरंत पानी के साथ ले लें। अगर ये नहीं है तो आप डिस्प्रिन ले सकते हैं।
 

विज्ञापन
coronavirus update Do not die suddenly after coronavirus heart attack doctor K K Aggarwal released video and told remedy
Coronavirus Mumbai - फोटो : PTI

फिर तुरंत अस्पताल जाएं

  • जब आप ये दवाई ले लेंगे, तो आपको इतना समय मिल जाएगा कि आप अस्पताल पहुंच सकेंगे और इसके बाद आपके पास इलाज का समय होगा। वहीं, अस्पताल पहुंचकर आपका इलाज हो जाएगा। वहीं, डॉक्टर के. के. अग्रवाल ने अपने वीडियो में बताया कि मरीज कोविड से संक्रमित है और ऐसा लगता है कि उसे हार्ट अटैक हो गया है तो सबसे अहम फर्स्ट ऐड पानी में घुलने वाली 300एमजी ऐस्प्रिन है यानि आपको मरीज को सबसे पहले ये दवा देनी है और बाकी डॉक्टर अग्रवाल द्वारा बताई गई दवाएं आप फिर ले सकते हैं।


स्रोत और संदर्भ: 
https://twitter.com/DrKKAggarwal/status/1388406517439754243

अस्वीकरण नोट:  यह लेख सीनियर फिजिशियन और कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर के के अग्रवाल द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अमर उजाला राउटर्स के इस रिपोर्ट को लेकर कोई दावा नहीं करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed