जीडीएस भर्ती 2026: आवेदन करते समय कौन सी सावधानियां रखें? ये दो चीजें संभलकर भरें, गलती हुई तो पछताना पड़ेगा
Postal GDS 2026: डाक विभाग की ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को पंजीकरण और आवेदन पत्र में दर्ज की जाने वाली जानकारी को लेकर खास सावधानी बरतनी होगी। आइए समझते हैं कि फॉर्म भरते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजीकरण में कौन सी दो चीजें संभालकर भरनी चाहिए?
पंजीकरण के समय उम्मीदवार को अपना सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना होगा। दोनों का ओटीपी के जरिए सत्यापन किया जाएगा। विभाग की ओर से महत्वपूर्ण जानकारी इसी मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी।
- इनका इस्तेमाल पासवर्ड या पंजीकरण संख्या दोबारा प्राप्त करने के लिए भी किया जा सकता है।
- ऐसा मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दें जो सक्रिय हो और जिसकी पहुंच आपके पास रहे।
- पंजीकरण के बाद मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी में बदलाव नहीं किया जा सकता। इसलिए इन्हें दर्ज करते समय विशेष सावधानी बरतें।
यह भी पढ़ें: डाक विभाग में जीडीएस के 23757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें पंजीकरण, बिना परीक्षा होगा चयन
पंजीकरण में दूसरी सबसे जरूरी सावधानी क्या बरतनी चाहिए?
पंजीकरण में नाम, जन्मतिथि, पिता या अभिभावक का नाम, माता का नाम और अन्य जरूरी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी। उम्मीदवारों को ये विवरण दसवीं कक्षा के प्रमाणपत्र में दर्ज जानकारी के अनुसार ही भरने चाहिए।
- नाम, पिता का नाम, माता का नाम या जन्मतिथि में अंतर होने पर उम्मीदवारी रद्द हो सकती है।
- इसलिए फॉर्म भरते समय दसवीं के प्रमाणपत्र को सामने रखकर जानकारी भरना बेहतर रहेगा।
- साथ ही समुदाय से जुड़ी जानकारी भी संबंधित प्रमाणपत्र के अनुसार ही भरनी होगी।
क्या पंजीकरण में गलती होने पर उसे ठीक कर सकते हैं?
पंजीकरण पूरा होने के बाद आवेदन भरते समय पंजीकरण की कुछ जानकारियों को अपडेट करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए ‘क्लिक हियर टू अपडेट द रजिस्ट्रेशन डेटा’ विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है। गलत जानकारी देने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। इसलिए पंजीकरण करते समय जल्दबाजी न करें।
हालांकि मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी में किसी भी परिस्थिति में बदलाव नहीं किया जा सकता। इसलिए इन्हें पहली बार में ही सही भरना सबसे जरूरी है।
अब समझें आवेदन फॉर्म भरते समय किन बातों का ध्यान रखना है
- आवेदन के दूसरे चरण में उम्मीदवार को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक जानकारी, मंडल का चयन और पदों की वरीयता जैसी जानकारी भरनी होगी।
- दसवीं की शैक्षणिक जानकारी भरते समय बोर्ड, परीक्षा पास करने का वर्ष और प्राप्त अंकों की जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- पता भरते समय भी जानकारी ध्यान से दर्ज करें। आपको अपना वर्तमान और स्थायी पता भरना होगा।