यूपी आंगनवाड़ी भर्ती: बलरामपुर में निकलीं ढेरों नौकरियां, 12वीं पास महिलाएं अभी करें आवेदन; जानें रिक्तियां
बलरामपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 495 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास महिलाएं इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी रिक्तियों और जरूरी योग्यता की पूरी जानकारी यहां देखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर जिला कार्यक्रम कार्यालय (डीपीओ) ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 495 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार upanganwadibharti.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आंगनवाड़ी कार्यकत्री की रिक्तियां
| परियोजना का नाम | अनारक्षित | ओबीसी | एससी | एसटी | कुल |
|---|---|---|---|---|---|
| बलरामपुर शहर | 3 | 3 | 3 | 1 | 10 |
| बलरामपुर देहात | 11 | 4 | 2 | 1 | 18 |
| हरिया सतघरवा | 19 | 10 | 9 | 6 | 44 |
| तुलसीपुर | 11 | 12 | 9 | 0 | 32 |
| गैसादी | 11 | 3 | 3 | 1 | 18 |
| पचपेडवा | 19 | 9 | 7 | 0 | 35 |
| श्रीदत्तागंज | 8 | 1 | 3 | 0 | 12 |
| गैंडास बुजुर्ग | 4 | 0 | 3 | 0 | 7 |
| रेहरा बाजार | 13 | 6 | 7 | 0 | 26 |
| उतराउला (ग्रामीण) | 15 | 4 | 4 | 0 | 23 |
| उतराउला नगर | 4 | 3 | 4 | 0 | 11 |
| कुल | 118 | 55 | 54 | 9 | 236 |
देखें आंगनवाड़ी सहायिका की रिक्तियां
| परियोजना का नाम | अनारक्षित | ओबीसी | एससी | एसटी | कुल |
|---|---|---|---|---|---|
| बलरामपुर शहर | 11 | 11 | 9 | 1 | 32 |
| बलरामपुर देहात | 9 | 8 | 6 | 3 | 26 |
| हरिया सतघरवा | 7 | 4 | 11 | 6 | 28 |
| तुलसीपुर | 14 | 9 | 16 | 0 | 39 |
| गैसादी | 7 | 1 | 3 | 1 | 12 |
| पचपेडवा | 10 | 9 | 9 | 0 | 28 |
| श्रीदत्तागंज | 2 | 2 | 6 | 0 | 10 |
| गैंडास बुजुर्ग | 6 | 4 | 6 | 0 | 16 |
| रेहरा बाजार | 3 | 1 | 5 | 0 | 9 |
| उतराउला (ग्रामीण) | 3 | 11 | 5 | 0 | 19 |
| उतराउला नगर | 20 | 11 | 9 | 0 | 40 |
| कुल | 100 | 63 | 85 | 11 | 259 |
आवेदन के लिए पात्रता?
आंगनवाड़ी पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास या इसके समकक्ष योग्यता होना जरूरी है। इससे अधिक यानी स्नातकोत्तर तक पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट उम्मीदवार की सबसे उच्च शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की जाएगी।
उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2026 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर केवल हाईस्कूल की मार्कशीट और प्रमाण पत्र में दर्ज जन्मतिथि ही मान्य होगी।
चयन में किन्हें मिलेगी वरीयता?
- पहली प्राथमिकता: उसी ग्राम सभा/शहरी वार्ड की निवासी बीपीएल परिवार की विधवा महिला को दी जाएगी।
- दूसरी प्राथमिकता: विधवा महिला नहीं मिलने पर उसी ग्राम सभा/वार्ड की बीपीएल परिवार की कानूनी रूप से तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला को मौका मिलेगा।
- तीसरी प्राथमिकता: ऐसी महिला भी नहीं मिलने पर उसी ग्राम सभा/वार्ड की बीपीएल परिवार की अन्य महिला उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा।
- इसके बाद: बीपीएल परिवार की पात्र महिला नहीं मिलने पर एपीएल परिवार की महिलाओं को इसी क्रम में प्राथमिकता दी जाएगी।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
आवेदन के लिए निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र (जहां लागू हो) जरूरी होंगे। उम्र के प्रमाण के लिए 10वीं का प्रमाण पत्र देना होगा, जबकि शैक्षणिक योग्यता के लिए 12वीं से स्नातकोत्तर तक की सभी मार्कशीट जमा करनी होंगी। विधवा उम्मीदवारों को पति का मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की सत्यापित प्रति, जबकि तलाकशुदा महिलाओं को संबंधित न्यायालय का आदेश प्रस्तुत करना होगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले upanganwadibharti.in वेबसाइट पर जाएं।
- ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेजों की साफ और स्व-सत्यापित प्रतियां अपलोड करें।
- यदि लागू हो तो संबंधित आरक्षण प्रमाण पत्र भी अपलोड करें।
- विधवा उम्मीदवार मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की प्रमाणित प्रति अपलोड करें। तलाकशुदा या परित्यक्ता उम्मीदवार संबंधित कोर्ट का आदेश अपलोड करें।