फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PFRDA Grade A Recruitment 2026: 30 Assistant Manager Posts, Salary Up to ₹1.26 Lakh; Apply by September 24

पीएफआरडीए भर्ती 2026: असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, वेतन 62 से 1.26 लाख तक; कब तक करें आवेदन?

Fri, 04 Sep 2026 05:09 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 04 Sep 2026 05:09 PM IST
सार

पीएफआरडीए ने असिस्टेंट मैनेजर के 30 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 3 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 62,500 रुपये से 1.26 लाख रुपये तक का वेतन मिलेगा।
 

विज्ञापन
PFRDA Grade A Recruitment 2026: 30 Assistant Manager Posts, Salary Up to ₹1.26 Lakh; Apply by September 24
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने अधिकारी ग्रेड 'ए' (सहायक प्रबंधक) के 30 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर सामान्य, अनुसंधान, बीमांकिक और राजभाषा श्रेणियों में भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

श्रेणी एससी एसटी ओबीसी ईडब्ल्यूएस सामान्य कुल पद
सामान्य 4 2 7 3 9 25
अनुसंधान 1 0 0 0 1 2
बीमांकिक 0 0 0 0 2 2
राजभाषा 0 0 1 0 0 1
कुल 5 2 8 3 12 30

क्या है आवेदन के लिए पात्रता?

  • सामान्य  किसी भी विषय में कम से कम 2 साल की मास्टर डिग्री या पीजी डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा कानून, इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री या CA, CS, CMA अथवा CFA की योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • विज्ञापन
  • अनुसंधान  अर्थशास्त्र, वाणिज्य, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, इकोनोमेट्रिक्स, क्वांटिटेटिव इकोनॉमिक्स, वित्त, क्वांटिटेटिव फाइनेंस, इंटरनेशनल फाइनेंस, सांख्यिकी, डेटा साइंस, AI, ML या बिग डेटा एनालिटिक्स जैसे विषयों में कम से कम 2 साल की मास्टर डिग्री या पीजी डिप्लोमा होना चाहिए। गणित में मास्टर डिग्री के साथ सांख्यिकी या संबंधित विषय में 1 साल का पीजी डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बीमांकिक (एक्चुअरियल) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया (IAI) की परीक्षा के सभी 7 'कोर प्रिंसिपल्स' विषय पास किए हों या उनमें छूट मिली हो।
  • राजभाषा हिंदी या हिंदी अनुवाद में मास्टर डिग्री होनी चाहिए और स्नातक स्तर पर अंग्रेजी एक विषय के रूप में पढ़ी हो। इसके अलावा संस्कृत, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र या वाणिज्य में मास्टर डिग्री के साथ स्नातक स्तर पर हिंदी पढ़ने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। हिंदी/हिंदी अनुवाद और अंग्रेजी दोनों में मास्टर डिग्री वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

पीएफआरडीए भर्ती 2026 के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 आवेदन शुल्क देना होगा, जिसमें जीएसटी भी शामिल है। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इतना मिलेगा वेतन

पीएफआरडीए ग्रेड ए भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को अधिकारी श्रेणी 'ए' के पद पर वेतनमान 62,500 से शुरू होकर 1,26,100 तक मिलेगा। इस वेतनमान में तय अंतराल पर वेतन वृद्धि शामिल है और यह वेतनमान 17 वर्षों में निर्धारित चरणों के अनुसार बढ़ता है।

तीन चरणों में होगा चयन?

  • प्रथम चरण की ऑनलाइन परीक्षा 15 अक्तूबर  2026 को होगी। इसमें सभी स्ट्रीम के लिए पेपर 1 और संबंधित स्ट्रीम के लिए पेपर 2 होगा। दोनों पेपर में गलत उत्तर पर 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। इस चरण के अंक अंतिम चयन में नहीं जोड़े जाएंगे।
  • द्वितीय चरण की ऑनलाइन परीक्षा 20 नवंबर 2026 को होगी। इसमें अंग्रेजी का वर्णनात्मक पेपर और संबंधित स्ट्रीम का पेपर होगा। दूसरे पेपर में गलत उत्तर पर 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। दूसरे पेपर में न्यूनतम अंक पाने वाले उम्मीदवारों का ही पहला पेपर जांचा जाएगा। रिक्तियों की संख्या के 5 गुना उम्मीदवारों को तीसरे चरण के लिए चुना जाएगा।
  • दूसरे चरण में सफल उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार हिंदी या अंग्रेजी में दिया जा सकता है। अंतिम चयन दूसरे और तीसरे चरण में मिले अंकों के आधार पर होगा, जिसमें दूसरे चरण को 85% और साक्षात्कार को 15% वेटेज दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले पीएफआरडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Careers’ या ‘Recruitment’ सेक्शन में जाएं।
  • PFRDA Grade A Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म को ध्यान से जांचकर Submit करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed