फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Banking Jobs 2026: 7 Government Bank Recruitments, Vacancies, Eligibility and Last Dates

बैंक में सरकारी नौकरी: फ्रेशर या अनुभवी, सभी के लिए मौका, सात भर्तियों में 18104 वैकेंसी, दो की अंतिम तिथि आज

Mon, 07 Sep 2026 09:38 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 07 Sep 2026 09:38 AM IST
सार

Banking Jobs 2026: इस समय अलग-अलग बैंकों में कई पदों पर भर्ती चल रही है। एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईबीपीएस, बैंक ऑफ इंडिया समेत सात भर्तियों में हजारों पद हैं। पात्रता और चयन प्रक्रिया भर्ती के अनुसार अलग-अलग है। बैंकिंग कॉम्पीटीटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी अपनी पसंद की भर्ती का फॉर्म भर सकते हैं। जानें किन बैंकों में भर्तियां चल रही हैं...
 

विज्ञापन
Banking Jobs 2026: 7 Government Bank Recruitments, Vacancies, Eligibility and Last Dates
Banking Jobs 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Banking Jobs 2026: बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सितंबर में कई मौके हैं। देश के प्रमुख बैंकों और बैंकिंग संस्थानों ने अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है। इन सात भर्तियों के जरिए हजारों पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईबीपीएस, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और नैनीताल बैंक की भर्तियां शामिल हैं। कुछ भर्तियों में चयन साक्षात्कार और अनुभव के आधार पर होगा, जबकि कुछ में ऑनलाइन परीक्षा समेत अन्य चरण शामिल हैं।

विज्ञापन

Banking Jobs 2026: 7 Government Bank Recruitments, Vacancies, Eligibility and Last Dates
SBI SCO Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

1. SBI SCO Recruitment 2026

भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती 2026 के तहत कुल 283 पदों पर आवेदन मांगे हैं। चयन के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन साक्षात्कार और अनुभव के आधार पर होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में निर्धारित पात्रता मानदंड पूरा करने वाले अनुभवी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिक पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन

Banking Jobs 2026: 7 Government Bank Recruitments, Vacancies, Eligibility and Last Dates
BOB SO Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

2. Bank of Baroda SO Recruitment 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के कुल 1,100 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर 2026 तक bankofbaroda.bank.in पर कर सकते हैं। योग्यता में स्नातक, स्नातक के साथ सीए और संबंधित अनुभव अनिवार्य है। वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद के लिए वेतनमान 48,480 रुपये से शुरू होकर 85,920 रुपये तक और क्रेडिट एनालिस्ट पद के लिए वेतनमान 64,820 रुपये से शुरू होकर 93,960 रुपये तक है। अधिक पढ़ें...

विज्ञापन

Banking Jobs 2026: 7 Government Bank Recruitments, Vacancies, Eligibility and Last Dates
IBPS RRB Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

3. IBPS RRB Recruitment 2026

आईबीपीएस ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में अधिकारी (स्केल-I, II, III) और कार्यालय सहायक (ग्रुप-बी) के 13,706 पदों पर भर्ती निकाली है। पात्र अभ्यर्थी उम्मीदवार 21 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार कार्यालय सहायक और अधिकारी वर्ग में केवल एक पद यानी स्केल-I, स्केल-II या स्केल-III के लिए आवेदन कर सकते हैं। दोनों के लिए अलग आवेदन और शुल्क देना होगा। अधिक पढ़ें...


यह भी पढ़ें: सितंबर की टॉप-10 भर्तियां, 44000 से अधिक रिक्तियां, इनमें आधे से ज्यादा वैकेंसी 10वीं पास के लिए

Banking Jobs 2026: 7 Government Bank Recruitments, Vacancies, Eligibility and Last Dates
Bank of India Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

4. Bank of India Recruitment 2026

बैंक ऑफ इंडिया ने स्केल IV तक के अधिकारियों के 205 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें तकनीकी, सूचना सुरक्षा, कानून, अग्निशमन और सुरक्षा से जुड़े पद भी शामिल हैं। आवेदन 10 सितंबर से शुरू होंगे। उम्मीदवार 25 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। चयन ऑनलाइन परीक्षा और/या साक्षात्कार समेत अन्य चरणों के जरिए होगा। संबंधित क्षेत्र के अनुसार बीई, बीटेक, एमटेक, एमसीए (तीन वर्ष का पूर्णकालिक पाठ्यक्रम), एमएससी या स्नातक डिग्री वाले आवेदन कर सकते हैं। अधिक पढ़ें...

Banking Jobs 2026: 7 Government Bank Recruitments, Vacancies, Eligibility and Last Dates
आईओबी भर्ती - फोटो : AI Generated

5. IOB SO Recruitment 2026

इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 291 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत जेएमजीएस-I, एमएमजीएस-II और एमएमजीएस-III श्रेणी के पद भरे जाएंगे। वेतन श्रेणीवार न्यूनतम 48,480 से 1,05,280 रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित है। 22 से 45 वर्ष तक के उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है। अधिक पढ़ें...

Banking Jobs 2026: 7 Government Bank Recruitments, Vacancies, Eligibility and Last Dates
BOB LBO Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

6. Bank of Baroda LBO Recruitment 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर के 2,482 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें शामिल पदों पर आवेदन करने के लिए स्नातक के साथ कम से कम एक साल का अधिकारी अनुभव जरूरी है। चयनित उम्मीदवारों को JMG/S-I स्केल के अनुसार 48,480 रुपये से 85,920 रुपये के वेतनमान में नियुक्त किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को कम से कम 3 साल तक सेवा देने का बॉन्ड भी देना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर है। अधिक पढ़ें...

Banking Jobs 2026: 7 Government Bank Recruitments, Vacancies, Eligibility and Last Dates
सांकेतिक तस्वीर (Bank Jobs) - फोटो : freepik

7. Nainital Bank SO Recruitment 2026

नैनीताल बैंक लिमिटेड ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के ग्रेड/स्केल-I, II और III के तहत कुल 37 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 है। परीक्षा अक्तूबर 2026 में होनी निर्धारित है। अधिक पढ़ें...


यह भी पढ़ें: सितंबर की टॉप-10 भर्तियां, 44000 से अधिक रिक्तियां, इनमें आधे से ज्यादा वैकेंसी 10वीं पास के लिए

अभ्यर्थी ध्यान रखें

इन भर्तियों में आवेदन करने की अंतिम तारीखें अलग-अलग हैं और कुछ के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द समाप्त होने वाली है। इसलिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती की पात्रता, अनुभव, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया जरूर जांच लें। योग्य उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तारीख से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed