फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi High Court Recruitment 2026: 150 SPA and PA Posts, Check Eligibility and Skills Required

ग्रेजुएट्स के लिए मौका: दिल्ली हाईकोर्ट में एसपीए और पीए की 150 नौकरियां; क्या है परीक्षा पैटर्न? जानें सबकुछ

Sat, 05 Sep 2026 02:41 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 05 Sep 2026 02:41 PM IST
सार

दिल्ली हाईकोर्ट ने एसपीए और पीए के 150 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
Delhi High Court Recruitment 2026: 150 SPA and PA Posts, Check Eligibility and Skills Required
दिल्ली हाईकोर्ट भर्ती - फोटो : AI

विस्तार

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सीनियर प्राइवेट असिस्टेंट (SPA) और प्राइवेट असिस्टेंट (PA) के 150 पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियों की अधिसूचना जारी की है। इनमें 117 पद सीनियर प्राइवेट असिस्टेंट और 33 पद प्राइवेट असिस्टेंट के हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर से 5 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है श्रेणीवार पदों का विवरण

पद श्रेणीवार रिक्तियां कुल पद
वरिष्ठ निजी सहायक (SPA) सामान्य-43, ईडब्ल्यूएस-14, ओबीसी-एनसीएल-32, एससी-16, एसटी-12 117
निजी सहायक (PA) ईडब्ल्यूएस-7, ओबीसी-एनसीएल-16, एससी-5, एसटी-12 33
कुल - 150

पात्रता की शर्तें

  • नेपाल के उम्मीदवारों के पास भारत सरकार की ओर से जारी पात्रता प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
  • जो उम्मीदवार पहले से सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें अपने विभाग को इसकी जानकारी देनी होगी।
  • चयन होने पर सरकारी कर्मचारी को दस्तावेज सत्यापन/साक्षात्कार के समय एनओसी देनी होगी। 

आवेदन के लिए क्या है योग्यता?

  • सीनियर प्राइवेट असिस्टेंट (SPA): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अंग्रेजी शॉर्टहैंड में कम से कम 110 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है। अंग्रेजी टाइपिंग में कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए। कंप्यूटर का अच्छा कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए।
  • विज्ञापन
  • प्राइवेट असिस्टेंट (PA): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अंग्रेजी शॉर्टहैंड में कम से कम 100 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है। अंग्रेजी टाइपिंग में कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

कितनी होनी चाहिए आयु?

दिल्ली हाईकोर्ट भर्ती 2026 में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी-एनसीएल वर्ग को 3 वर्ष, सामान्य/ईडब्ल्यूएस वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष और ओबीसी वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों को 13 वर्ष की छूट मिलेगी।

कैसे होगी वरिष्ठ निजी सहायक का चयन

चरण  जानकारी
चरण 1: अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट 10 मिनट में कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी। कुल टाइप किए गए शब्दों में 3% तक गलतियां मान्य होंगी।
चरण 2: अंग्रेजी शॉर्टहैंड परीक्षा 110 शब्द प्रति मिनट की गति से 550 शब्दों का गद्यांश 5 मिनट में लिखना होगा। ट्रांसक्रिप्शन के लिए 45 मिनट मिलेंगे। 5% तक गलतियां मान्य होंगी। 27.5 से ज्यादा गलतियां होने पर उम्मीदवार अयोग्य होगा।
चरण 3: मुख्य परीक्षा परीक्षा 100 अंकों की होगी और समय 120 मिनट होगा। इसमें निबंध, पत्र लेखन, व्याकरण एवं बोध और हिंदी-अंग्रेजी/अंग्रेजी-हिंदी अनुवाद शामिल होंगे। सामान्य वर्ग को 50% और आरक्षित/दिव्यांग वर्ग को 45% अंक चाहिए।
चरण 4: साक्षात्कार साक्षात्कार 15 अंकों का होगा। इसमें न्यूनतम अंक की कोई अनिवार्यता नहीं है।

निजी सहायक की चयन प्रक्रिया

चरण जानकारी
चरण 1: अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट 10 मिनट में कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी। कुल टाइप किए गए शब्दों में 3% तक गलतियां मान्य होंगी।
चरण 2: अंग्रेजी शॉर्टहैंड परीक्षा 100 शब्द प्रति मिनट की गति से 500 शब्दों का गद्यांश 5 मिनट में लिखना होगा। ट्रांसक्रिप्शन के लिए 45 मिनट मिलेंगे। 25 तक गलतियां मान्य होंगी। 25 से ज्यादा गलतियां होने पर उम्मीदवार अयोग्य होगा।
चरण 3: मुख्य परीक्षा परीक्षा 100 अंकों की होगी और समय 120 मिनट होगा। इसमें निबंध, पत्र लेखन, व्याकरण एवं बोध और अनुवाद शामिल होंगे। उत्तीर्ण होने के लिए 45% अंक जरूरी हैं।
चरण 4: साक्षात्कार साक्षात्कार 15 अंकों का होगा। इसमें न्यूनतम अंक की कोई अनिवार्यता नहीं है।

कैसे करें आवेदन?

  • दिल्ली हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब Recruitment सेक्शन में जाएं।
  • SPA/PA Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed