Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB ALP CBAT Admit Card 2026 Released for Rescheduled Exam on November 12, Direct Link To Download

आरआरबी एएलपी सीबीएटी 2026: पुनर्निर्धारित परीक्षा का ई-कॉल लेटर जारी, 12 नवंबर को तीसरी पाली में टेस्ट

Mon, 09 Nov 2026 05:03 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 09 Nov 2026 05:03 PM IST
सार

रेलवे भर्ती बोर्ड ने सीईएन 01/2025 के तहत आयोजित होने वाली सहायक लोको पायलट भर्ती की कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा का संशोधित प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय, गेट बंद होने का समय और परीक्षा से जुड़े अन्य जरूरी निर्देश दिए शामिल होते हैं। अभ्यर्थी सभी विवरणों की ध्यान से जांच जरूर करें।

 

विज्ञापन
RRB ALP CBAT Admit Card 2026 Released for Rescheduled Exam on November 12, Direct Link To Download
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सीईएन संख्या 01/2025 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पद के लिए दोबारा निर्धारित कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) का ई-कॉल लेटर जारी कर दिया है। यह परीक्षा 12 नवंबर 2026 को तीसरी पाली में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है, जिनके चार परीक्षा केंद्रों पर पहले परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। इसके अलावा, पिछली सीबीएटी परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्याओं से प्रभावित कुछ उम्मीदवार भी इसमें शामिल होंगे।

विज्ञापन


प्रभावित उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से सूचना दी जा रही है। परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप 5 नवंबर को जारी की जा चुकी है। उम्मीदवार संबंधित क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in से अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

RRB ALP CBAT Admit Card 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
विज्ञापन संख्या CEN 01/2025
पद का नाम असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)
परीक्षा का नाम कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)
ई-कॉल लेटर की स्थिति जारी
परीक्षा की तारीख 12 नवंबर 2026
परीक्षा की पाली तीसरी पाली
सिटी स्लिप जारी होने की तारीख 5 नवंबर 2026
लॉगिन विवरण पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/जन्मतिथि
आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in

एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण जरूर जांचें

उम्मीदवार ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय, गेट बंद होने का समय और परीक्षा से जुड़े अन्य जरूरी निर्देश दिए गए होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर ई-कॉल लेटर का प्रिंटआउट और एक मूल फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य है। यदि उम्मीदवार पर लागू होता है, तो निर्धारित दृष्टि प्रमाण पत्र (विजन सर्टिफिकेट) भी साथ रखना होगा। जरूरी दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएटी के बाद क्या होगी चयन प्रक्रिया?

असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के तहत सीबीटी-2 के भाग ए और सीबीएटी में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है। ध्यान रहे कि सीबीएटी केवल असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए आयोजित किया जाता है और यह क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान ई-कॉल लेटर पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा।

RRB ALP CBAT Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. संबंधित क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर CEN 01/2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद क्षेत्रीय आरआरबी के लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे।
  4. यहां अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड अथवा जन्मतिथि दर्ज करें।
  5. Login बटन पर क्लिक करें।
  6. आपका ई-कॉल लेटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  7. इसमें दर्ज विवरण जांचें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed