तस्वीरें, जब द ग्रेट खली का अंदाज देख हर कोई भौचक्का रह गया
वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडर्ब्ल्यूई) में भारत का नाम चमकाने वाले द ग्रेट खली (अभिनेता और विख्यात प्रोफेशनल रेसलर दिलीप सिंह राणा) ने कहा कि डब्ल्यूडर्ब्ल्यूई में जाने के लिए कद काठी नहीं, बल्कि जुनून और शौक मायने रखता है। जुनून ऐसा हो कि सर्दी न दिखे, धूप न दिखे, गर्मी और बारिश न दिखे। इस जोश भरे रेसलिंग में जाने के लिए हिंदुस्तान में प्रतिभा की कमी नहीं है। मगर उसे प्रोत्साहन की जरूरत है। जम्मू-कश्मीर के जवानों को भी अगर बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए तो वे डब्ल्यूडर्ब्ल्यूई के मुकाम तक पहुंच सकते हैं।
तस्वीरें, जब द ग्रेट खली का अंदाज देख हर कोई भौचक्का रह गया
बजरंगी अखाड़ा शालामार जम्मू में जम्मू जिला रेसलिंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में खली के साथ राज्य पुलिस में कार्यरत सुनील कुमार आकर्षण का केंद्र रहे। एक बार सुनील के अखाड़े में पहुंचने पर कई ने समझ लिया कि खली आ गया है, लेकिन बाद में स्थिति साफ हुई। दरअसल, सुनील की कद काठी पूरी तरह से खली की तरह थी। खली ने भी सुनील से अनुभव साझा किए। सुनील ने राज्य पुलिस की ओर से खली का स्वागत किया।
तस्वीरें, जब द ग्रेट खली का अंदाज देख हर कोई भौचक्का रह गया
जम्मू में रविवार को जिला रेसलिंग चैंपियनशिप में रेसलरों का हौसला बढ़ाने पहुंचे खली ने अपने अनुभव साझा किए। वह सोमवार को माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी देंगे। द ग्रेट खली ने कहा कि उन्होंने जालंधर पंजाब स्थित अपनी एकेडमी में कई लड़कों को तैयार किया है। इसमें पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से एक-एक रेसलर को डब्ल्यूडर्ब्ल्यूई के लिए प्रशिक्षित किया है।
तस्वीरें, जब द ग्रेट खली का अंदाज देख हर कोई भौचक्का रह गया
अन्य चार रेसलरों को भी तैयार किया जा रहा है। उन्हें सीडब्ल्यूई एकेडमी में विदेशी कोच प्रशिक्षण दे रहे हैं। मंदिरों के शहर जम्मू में सात फीट चार इंच के कद वाले पहुंचे खली ने जम्मू-कश्मीर पुलिस में उनके ही कद काठी वाले सुनील कुमार के बारे में कहा कि वह अगर अच्छा प्रशिक्षण लें तो डब्ल्यूडर्ब्ल्यूई तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी डब्ल्यूडर्ब्ल्यूई के रिंग में दोबारा वापसी की योजना नहीं है, लेकिन इस रेसलिंग के लिए देश में युवाओं को तैयार करना उनका मकसद है।
तस्वीरें, जब द ग्रेट खली का अंदाज देख हर कोई भौचक्का रह गया
खली को देखने के लिए अखाड़े से बाहर बाजार में भी लोगों की भीड़ जुटी रही। बजरंगी अखाड़ा शालामार में रविवार को अलग ही नजारा था। चारों ओर खचाखच भरी छतें। हर कोई खास मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। इस बीच द ग्रेट खली के अखाड़े में पहुंचते ही सीटियों, तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कैमरे और मोबाइल आन हो गए। यह क्रम काफी देर तक चलता रहा। हर कोई खली के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ में था।