{"_id":"670b824d11ccfe209c03a29d","slug":"wrestling-tournament-wrestling-organized-in-bhaderwah-jammu-won-won-17-gold-5-silver-and-2-bronze-medals-2024-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wrestling Tournament: भद्रवाह में कुश्ती का आयोजन, जम्मू ने मारी बाजी, जीते 17 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wrestling Tournament: भद्रवाह में कुश्ती का आयोजन, जम्मू ने मारी बाजी, जीते 17 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक
Sun, 13 Oct 2024 01:56 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 13 Oct 2024 01:56 PM IST
सार
जम्मू ने 17 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर भद्रवाह में आयोजित अंतर जिला यूटी स्तरीय कुश्ती टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लड़कों के लिए अंतर जिला यूटी स्तरीय कुश्ती टूर्नामेंट (एएजी) शनिवार को सामुदायिक हॉल, भद्रवाह में संपन्न हुआ। इसमें जिला जम्मू ने 17 स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम युवा सेवा और खेल विभाग (वाईएसएंडएस) डोडा की ओर से राजिंदर सिंह तारा, महानिदेशक युवा सेवा और खेल जम्मू-कश्मीर के संरक्षण और संयुक्त निदेशक वेद प्रकाश (जेकेएएस), जम्मू के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। सुनील कुमार, जिला युवा सेवा और खेल अधिकारी (डीवाईएसएसओ) डोडा ने इस आयोजन की निगरानी की। इसमें जम्मू, उधमपुर, सांबा, रियासी, किश्तवाड़, राजोरी और कठुआ सहित जम्मू और कश्मीर के आठ जिलों के 164 पहलवानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
समापन समारोह में डीवाईएसएसओ डोडा, सुनील कुमार उपस्थित थे। इन्होंने एथलीटों को उनके उल्लेखनीय कौशल, समर्पण और खेल कौशल के लिए सराहना की। टूर्नामेंट में जिला जम्मू 17 स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक हासिल कर प्रमुख टीम के रूप में उभरा। डोडा के पहलवानों ने तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
किश्तवाड़ ने एक रजत और तीन कांस्य अर्जित किए, जबकि उधमपुर ने दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक हासिल किए। रियासी ने पांच रजत और एक कांस्य, राजोरी ने दो स्वर्ण और सात कांस्य, सांबा ने छह रजत और चार कांस्य और कठुआ ने छह रजत और नाै कांस्य पदक जीते। यह टूर्नामेंट, वार्षिक खेल कैलेंडर का हिस्सा है, जिसने पूरे यूटी में जीवंत कुश्ती प्रतिभा को उजागर किया। मैचों का संचालन तकनीकी समिति ने किया। इसमें शारीरिक शिक्षा मास्टर्स, शिक्षक और आरईके शामिल थे।