फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंजीनियरिंग का अजूबा: जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज के दोनों सिरे जुड़े

Mon, 05 Apr 2021 01:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 05 Apr 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
Worlds tallest railway arch bridge built in Jammu and Kashmir on Chenab in jammu kashmir
दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज - फोटो : अमर उजाला

इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भारतीय रेलवे ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विश्व के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज के दोनों सिरों की आर्क को सोमवार को जोड़ दिया गया। इंजीनियरिंग के अद्भुत नमूने वाले रेल पुल को जोड़े जाने के मौके पर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल मौजूद रहे। उन्होंने आर्क के आखिरी हिस्से को जोड़े जाने का निरीक्षण किया। वहीं रेल मंत्री पियूष गोयल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आर्क के दोनों हिस्सों को जुड़ते हुए देखा। बता दें कि यह देश में अब तक का सबसे बड़ा रेलवे प्रोजेक्ट है।

दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज के बारे में जानिए खास  बातें...

Worlds tallest railway arch bridge built in Jammu and Kashmir on Chenab in jammu kashmir
दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज - फोटो : अमर उजाला

उधमपुर-बारामुला रेल लिंक प्रोजेक्ट के तहत यह पुल जम्मू संभाग के रियासी में चिनाब नदी पर बना है। 1,315 मीटर की लंबाई वाले पुल में 467 मीटर का मेन आर्क स्पैन है, जो अब तक बनी किसी भी ब्रॉड गेज लाइन का सबसे लंबा आर्क स्पैन है। जल्द ही जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक सीधी रेल सेवा शुरू होगी। इससे न केवल यात्री ट्रेन, बल्कि सैनिकों की स्पेशल ट्रेनें भी तेज रफ्तार से दौड़ेंगी।
 
Worlds tallest railway arch bridge built in Jammu and Kashmir on Chenab in jammu kashmir
दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज - फोटो : अमर उजाला

ऊपर वाले आर्क का काम पूरा होने के बाद अब रेलवे ट्रैक बिछाने का काम शुरू होगा। आजादी के बाद भारतीय रेलवे के इतिहास में यह पुल मील का पत्थर साबित होगा, जो विज्ञान और तकनीक का बेहतरीन नमूना पेश करेगा। इस प्रोजेक्ट में कुल 38 टनल हैं, जिसमें सबसे लंबी टनल की लंबाई 12.75 किलोमीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Worlds tallest railway arch bridge built in Jammu and Kashmir on Chenab in jammu kashmir
मौजूद अधिकारी व कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

ब्रिज को बनाने के लिए खास तरह के दो केबल कार बनाए गए हैं, जिनकी क्षमता 20 और 37 मीट्रिक टन है। रेल अधिकारियों का कहना है कि 266 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी हवा चली तो यह पुल आसानी से टिका रहेगा।

विज्ञापन
Worlds tallest railway arch bridge built in Jammu and Kashmir on Chenab in jammu kashmir
मौजूद अधिकारी व कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

बारामुला रेल लिंक पर चिनाब आर्क ब्रिज की लंबाई 467 मीटर है। नदी के तल से इसकी ऊंचाई 359 मीटर है, जो एफिल टावर व कुतुबमीनार की ऊंचाई से अधिक है। इसमें 26 बड़े और 11 छोटे पुल हैं। 37 पुलों की कुल लंबाई 7 किमी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed