जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से हालात लगातार खराब हो रहे हैं। बावजूद इसके लोगों में संक्रमण को लेकर जागरूकता नहीं दिख रही है। बाजारों में उमड़ती भीड़ आने वाले बड़े संकट के संकेत दे रही है। प्रशासन की तमाम अपीलों को दरकिनार करते हुए लोग सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। रविवार शाम पांच बजे तक 573 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। जम्मू संभाग से 122 और कश्मीर संभाग से 451 नए मामले आए। जीएमसी हॉस्टल में रह रहीं मेडिकल की पांच छात्राएं और एक छात्र भी संक्रमित पाया गया।
{"_id":"606a970a8ebc3e8d3a367478","slug":"todays-active-corona-cases-of-jammu-kashmir-5-april-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर और ऐसी लापरवाही: संकट का संकेत दे रही हैं जम्मू-कश्मीर की ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर और ऐसी लापरवाही: संकट का संकेत दे रही हैं जम्मू-कश्मीर की ये तस्वीरें
Mon, 05 Apr 2021 10:20 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में पूर्व आईएएस अधिकारी मीर गौहर अहमद की कोरोना के चलते मौत हो गई। मीर गौहर अहमद एसएसआरबी और जेके एग्रो इंडस्ट्रीज के प्रशासनिक सचिव रह चुके थे। नए मामलों की जिला स्तर पर बात करें तो जम्मू जिले में 92, उधमपुर में सात, राजोरी में दो, डोडा में तीन, कठुआ में 11, सांबा में चार, पुंछ में एक, रामबन में दो नए मामले आए। कश्मीर संभाग के जिलों में श्रीनगर में 208, बारामुला में 84, बडगाम में 41, पुलवामा में दस, कुपवाड़ा में 16, अनंतनाग में 17, बांदीपोरा में 18, गांदरबल में आठ, कुलगाम में 37 और शोपियां में 12 नए मामले आए।
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर संभाग में दो व जम्मू संभाग में एक मरीज की मौत हुई है। दूसरी ओर 189 मरीज स्वस्थ भी हुए। ऐसे में प्रदेश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 33 हजार 12 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3955 हो गई है। 2008 लोग अब तक कोरोना संक्रमण से जान गंवा चुके हैं।
ये भी पढ़ें- मान्यता: लंका से कश्मीर ऐसे पहुंचीं रावण की कुलदेवी? 'चश्मे' का पानी करता है भविष्यवाणी
ये भी पढ़ें- मान्यता: लंका से कश्मीर ऐसे पहुंचीं रावण की कुलदेवी? 'चश्मे' का पानी करता है भविष्यवाणी
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू जिले में सक्रिय मामले 922 हो गए हैं और कश्मीर संभाग में सक्रिय मामलों की संख्या 3033 पर पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें- पुलवामा: जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकी, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें
ये भी पढ़ें- पुलवामा: जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकी, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें