कश्मीर घाटी को भारतीय रेल नेटवर्क के साथ जोड़ने का सपना दिसंबर 2021 में साकार होगा। कटड़ा-बनिहाल के बीच रियासी में चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल तेजी से बनाया जा रहा है। पुल के तैयार होते ही ट्रेन सीधा कश्मीर जा सकेगी। वर्ष 2002 में उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया था। यह प्रोजेक्ट कोंकण रेलवे के पास है। इस प्रोजेक्ट में विश्व के सबसे ऊंचे पुल (359 मीटर) का निर्माण सलाल हाईड्रो पावर डैम के पास चिनाब नदी पर हो रहा है। पुल की लंबाई 1315 मीटर है जो पेरिस के एफिल टॉवर से भी ऊंचा है।
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर का वो रेलवे पुल जिसके आगे एफिल टावर भी होगा छोटा, सीधे घाटी पहुंचेगी ट्रेन, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन