फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: अगले आदेश तक प्रदेश में रहेगा वीकेंड लॉकडाउन, स्कूल-कॉलेज 31 मई तक बंद

Mon, 03 May 2021 12:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 03 May 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
Weekend lockdown in Jammu and Kashmir till next order, school-college closed till May 31
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : संजय कुमार

प्रदेश के सभी 20 जिलों में अब 60 घंटे का वीकेंड कर्फ्यू लागू रहेगा। वर्तमान हालात की समीक्षा करने के बाद प्रदेश प्रशासन ने यह फैसला लिया है। मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी ने सभी जिलों में सप्ताह के हर शुक्रवार शाम सात बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू करने का निर्णय लिया। कमेटी ने प्रदेश में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों को 31 मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। हालांकि, ऑनलाइन कक्षाएं नियमित रूप से होंगी।

Weekend lockdown in Jammu and Kashmir till next order, school-college closed till May 31
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

कमेटी की ओर से जारी नई निर्देशावली के तहत कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्रों में अगले आदेश तक अनुमति वाली गतिविधियां की जा सकती हैं। सभी पेड पब्लिक पार्क भी 31 मई तक बंद रहेंगे। बस, मेटाडोर, मिनी बस आदि यात्री वाहनों में क्षमता से पचास फीसदी यात्री ही बैठ पाएंगे। अंतिम संस्कार में 20 व शादी-विवाह व अन्य समारोहों में 50 व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। धार्मिक स्थल तय निर्देशावली का पालन करते हुए खुले रहेंगे। म्युनिसिपल तथा शहरी निकाय के दायरे में आने वाले सभी मॉल व बाजारों में 50 फीसदी दुकानें ही रोटेशन के आधार पर खुलेंगी।

Weekend lockdown in Jammu and Kashmir till next order, school-college closed till May 31
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

शैक्षिक संस्थानों में प्रयोगशाला, शोध, थीसिस व इंटर्नशिप से जुड़े छात्रों को आने की अनुमति होगी। अधिसूचित कंटनेमेंट जोन के बाहर कोई भी जिला उपायुक्त या अन्य संबंधित अधिकारी स्थानीय लॉकडाउन घोषित नहीं करेगा। कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी कोविड टीकाकरण में बाधा नहीं आएगी। वर्तमान परिदृश्य में टीकाकरण अहम हैं। सभी जिला उपायुक्तों का टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए कहा गया हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weekend lockdown in Jammu and Kashmir till next order, school-college closed till May 31
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में दाखिल होने वाले सभी यात्रियों की होगी कोरोना जांच

हवाई जहाज, रेल या सड़क मार्ग से प्रदेश में आने वाले सभी यात्रियों का सौ फीसदी कोविड एंटीजन टेस्ट होगा। जिला उपायुक्तों से कहा गया है कि जिन क्षेत्रों में संक्रमित दर ज्यादा है, वहां पर खास फोकस करें। 


 
विज्ञापन
Weekend lockdown in Jammu and Kashmir till next order, school-college closed till May 31
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : संजय कुमार
श्रीनगर को छोड़ बाकी सभी जिले ऑरेंज जोन

आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी ने श्रीनगर जिले को रेड जोन और प्रदेश के बाकी सभी 19 जिलों को ऑरेंज जोन घोषित किया है। कठुआ जिले में लखनपुर में नेशनल हाईवे के 500 मीटर के दायरे व जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर जवाहर टनल के दोनों तरफ का क्षेत्र रेड जोन घोषित किया गया है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed