{"_id":"608f7d411324eb4ef21b0512","slug":"corona-infected-died-in-ramban-because-doctor-said-they-dont-know-how-to-operate-ventilator","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दम तोड़ती इंसानियत: तड़पता रहा मरीज, गिड़गिड़ाते रहे परिजन, डॉक्टर बोले- वेंटिलेटर चलाना नहीं आता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दम तोड़ती इंसानियत: तड़पता रहा मरीज, गिड़गिड़ाते रहे परिजन, डॉक्टर बोले- वेंटिलेटर चलाना नहीं आता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामबन-जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 03 May 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू संभाग के रामबन में स्थानीय कोविड अस्पताल में एक संक्रमित की वेंटिलेटर न चलने से मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने वेंटिलेटर चलाने की जानकारी न होने का तर्क देकर मरीज को अपने हाल पर छोड़ दिया। ऑक्सीजन न मिलने की वजह से मरीज की मौत हो गई।
आगे की स्लाइड में जानिए पूरा मामला...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वहीं इन आरोपाें पर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने ड्यूटी स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को जिले में 34 लोग संक्रमित मिले, जिनमें से दो की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार 40 वर्षीय अब्दुल कादोस बट निवासी लम्बर बनिहाल को संक्रमित पाए जाने पर कोविड अस्पताल भर्ती कराया गया था।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल रामबन डॉ. अब्दुल हमीद जरगर ने बताया कि उन्होंने ड्यूटी स्टाफ को नोटिस जारी किया है। लापरवाही साबित होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
उधर प्रदेश सरकार ने सिद्दड़ा स्थित बत्रा अस्पताल में शनिवार को ऑक्सीजन की कमी से हुई कथित चार मौतों की जांच के निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू ने इस मामले में मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए इस पूरे मामले की जांच करने को कहा है।
विज्ञापन
5 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने इस मामले में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में स्वास्थ्य सेवा निदेशक जम्मू, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग जम्मू की निदेशक और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग जम्मू के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर को सदस्य बनाया गया है कमेटी को बत्रा अस्पताल का दौरा कर पूरे मामले की जांच करेगी। बत्रा अस्पताल में शनिवार को चार कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। एक मृतक के परिजनों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया था कि ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौतें हुई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।