फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम ने ली करवट: जम्मू-कश्मीर में कहीं पर हुई बारिश और ओलावृष्टि तो कहीं पर बर्फबारी, देखिए तस्वीरें

Sat, 23 Oct 2021 11:31 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 23 Oct 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
Weather took a turn: In Jammu and Kashmir, there was rain and hailstorm and snowfall at some places, see photos
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : संजय कुमार

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को भारी बारिश एवं ओलावृष्टी और ऊपरी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ मौसम ने करवट ली है। जिससे प्रदेश में ठंड शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने कश्मीर में भारी बारिश का सिलसिली जारी रहने की संभावना जताई है। भारी बारिश की वजह से रामबन के पास एनएच-44 पूरी तरह से ब्लॉक है। साथ ही भारी बर्फबारी से मुगल रोड और भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी यातायात प्रभावित हो गया है। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में भी सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही है। जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है। साथ ही मौसम में पूरी तरह से बदलाव हो गया है। सुबह से हो रही बारिश से गर्मी पूरी तरह से खत्म हो गई है और सर्दियों ने आगाज किया है।

Weather took a turn: In Jammu and Kashmir, there was rain and hailstorm and snowfall at some places, see photos
सेब के पेड पर पड़ी बर्फ - फोटो : अमर उजाला

वहीं घाटी में बर्फबारी और बारिश से सेब के पेड़ भी खराब हो गए हैं। साथ ही घाटी के किसानों का कहना है कि इस बार बेमौसम बारिश सेबों की पूरी फसल भी खराब होने का डर लगा हुआ है।

Weather took a turn: In Jammu and Kashmir, there was rain and hailstorm and snowfall at some places, see photos
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। खेतों में लगाई गई सब्जियां, मक्की की फसल, फलदार पौधों आदि का भारी नुकसान किसानों को झेलना पड़ रहा है। किसान अपनी फसलों को देखकर छह महीने की मेहनत बेकार जाने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather took a turn: In Jammu and Kashmir, there was rain and hailstorm and snowfall at some places, see photos
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

काजीगुंड (58 मिमी), कुकरनाग (50 मिमी) और बनिहाल (48 मिमी) में सबसे अधिक बारिश हुई है। प्रदेश में अगले 8-10 घंटों तक इसी तरह बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 24 नवंबर की दोपहर से मौसम में सुधार होगा।

विज्ञापन
Weather took a turn: In Jammu and Kashmir, there was rain and hailstorm and snowfall at some places, see photos
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

भारी हिमपात से ये इलाके हो रहे प्रभावित
कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम, सोनामर्ग (जोजीला पास), बारामुला, बांदीपोरा (गुरेज व तुलेल वैली), कुपवाड़ा (मचैल व करनाह सेक्टर), शोपियां, काजीकुंड-बनिहाल, पीरपंजाल रेंज जम्मू संभाग, द्रास (गुमरी व मीनामार्ग) और जंस्कार सब डिवीजन, लद्दाख यूटी में भारी बर्फबारी हो रही है।

यह भी पढ़ें- Amit Shah in Jammu Kashmir: 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर दौरे पर श्रीनगर पहुंचे अमित शाह, सुरक्षा चाक चौबंद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed