जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, जम्मू-श्रीनगर हाईवे समेत 200 सड़कें बंद, ऑरेंज अलर्ट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी वाले इलाकों में प्रशासन युद्ध स्तर पर सड़कों से बर्फ हटाने के काम में जुटा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटे घाटी में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
श्रीनगर और घाटी के सभी इलाकों में भीषण बर्फबारी का सिलसिला शनिवार से जारी रहा है। श्रीनगर शहर में बर्फ सड़कों पर जमा होने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतें आईं।
डीसी डॉ. शाहिद इकबाल ने बताया कि सुबह से शीघ्र ही मुख्य सड़कों से बर्फ हटा दी जाएगी। बारामुला, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां, पुलवामा, गांदरबल आदि जिलों से बिजली और पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है।
घाटी में पेट्रोल-डीजल सीमित मात्रा में देने के निर्देश
वहीं घाटी में हो रही लगातार भारी बर्फबारी के बाद संभागीय प्रशासन ने संबंधित विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों को बाजारों में काला बाजारी रोकने के लिए मार्केट चेकिंग के साथ-साथ पेट्रोल पंप मालिकों से वाहन मालिकों को सीमित मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराने को कहा है। जारी किए गए एक आदेश में डिवीजनल कमिश्नर कश्मीर पीके पोल ने संबंधित विभागों से कहा कि उचित जांच करने के बाद 21 दिनों के बाद ही उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं।
संबंधित तहसीलदार और टीएसओ को बाजार में औचक जांच के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि रास्ता बंद होने के चलते बाजारों में ब्लैक मार्केटिंग को रोका जा सके।