{"_id":"607994f58ebc3e591536f69f","slug":"weather-forecast-jammu-kashmir-rain-and-fresh-snowfall-in-kashmir-valley","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में बर्फबारी: शीतलहर की चपेट में घाटी, बारिश का सिलसिला भी जारी, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में बर्फबारी: शीतलहर की चपेट में घाटी, बारिश का सिलसिला भी जारी, देखिए तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 16 Apr 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के लगभग सभी मैदानी इलाकों में पिछले दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हुई है। बारिश और बर्फबारी के चलते मैदानी इलाके शीत लहर की चपेट में आ गए हैं। तापमान सामान्य से नीचे चला गया है।
2 of 5
पिछले दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी
- फोटो : अमर उजाला
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग की ऊपरी पहाड़ियों पर लगातार दूसरे दिन भी हल्की बर्फ़बारी जारी रही। इसके अलावा ज़ोजिला, सोनमर्ग, पवित्र अमरनाथ गुफा, साधना टॉप, राजधान पास, पीर पंचाल की पहाड़ियों पर भी ताजा बर्फ़बारी हुई है। इस ताज़ा बर्फ़बारी के चलते मैदानी इलाकों में काफी ठंड महसूस की जा रही है।
3 of 5
पिछले दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। तापमान की बात करें तो श्रीनगर का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जोकि सामान्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पिछले दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच सबसे कम तापमान विश्व प्रसिद्ध स्की रिसोर्ट गुलमर्ग में रिकॉर्ड किया गया। यहां अधिकतम तापमान 3.5 (सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम) और न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
पिछले दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी
- फोटो : अमर उजाला
उधर, लद्दाख में भी तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई है। लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 जबकि कारगिल का न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।