फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: अब छूटने लगे पसीने, तपिश ने बढ़ाईं मुश्किलें

Wed, 31 Mar 2021 12:13 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 31 Mar 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
weather changing in jammu kashmir, sweating and heating is increasing problems
jammu weather - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहने से तापमान में उछाल आया है। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 33.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहने से तापमान में और बढ़ोतरी होगी। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हो रही है। दिन चढ़ने के साथ गर्मी रंग दिखा रही है। दोपहर को तीखी धूप से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। दिन में लू के थपेड़ों का एहसास भी होने लगा है। इसके चलते गर्मी का आगाज होता नजर आ रहा है। कंडी क्षेत्र में गर्मी बढ़ने से पेयजल स्त्रोत भी सूखने लगे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी से जनजीवन और भी प्रभावित होना लाजमी है।
Trending Videos
weather changing in jammu kashmir, sweating and heating is increasing problems
धूप से खुद को बचाती हुई महिला - फोटो : संजय कुमार

यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री चढ़कर 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 23.2, बटोत में 20.8, कटड़ा में 30.1, भद्रवाह में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में भी दिन के मौसम में सुधार हुआ है। श्रीनगर में दिन का तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

weather changing in jammu kashmir, sweating and heating is increasing problems
जम्मू में गर्मी के चलते छतरी में चलते लोग - फोटो : निखिल मेहता

गर्मी का प्रकोप बढ़ने से अघोषित बिजली कटौती भी बढ़ गई है। मंगलवार को शहर और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बिजली की आंख मिचौनी का खेल जारी रहा है। तेज धूप के बीच आंशिक रूप से बादल छा रहे हैं लेकिन मौसम विशेषज्ञों की मानें तो गर्मी से राहत फिलहाल इस सप्ताह मिलती नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
weather changing in jammu kashmir, sweating and heating is increasing problems
जम्मू में गर्मी के चलते तवी नदी में आनंद लेते बच्चे - फोटो : निखिल मेहता
दिन के अधिकतम तापमान के साथ ही रात का न्यूनतम तापमान भी तेजी से बढ़ने लगा है। सीजन में रविवार की रात अबतक की सबसे गर्म रात रही है जहां तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। घरों में पंखे चलना शुरू हो गए हैं तो वहीं लोग एसी की सर्विस करवाने में भी जुट गए हैं।
विज्ञापन
weather changing in jammu kashmir, sweating and heating is increasing problems
धूप में छाते से खुद को बचाती हुई युवतियां - फोटो : अमर उजाला

जम्मू का तापमान
अधिकतम 33.7
न्यूनतम    20.2
सूर्योदय     06.22
सूर्यास्त      06.51

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed