गर्मी आते ही कठुआ जिले में जलस्तर गिरने के कारण अब कंडी क्षेत्र के साथ निचले क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने लगा है। शहर से सटे जराई पंचायत के चार गांवों में अभी से ही हैंडपंप और कुओं के सूखने से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। ट्यूबवेल नाममात्र हैं, तो वहीं हैंडपंपों से भी पानी नहीं आ रहा। करीब 5 हजार की आबादी वाली पंचायत की सरपंच आराधना अंदोत्रा और पंच प्रतिनिधियों ने गांव में बढ़ रही पेयजल की किल्लत की जानकारी देते हुए कहा कि पंचायत की पेयजल की जरूरत को पूरा करने के लिए जराई में ट्यूबवेल लगा हुआ है, लेकिन वहां से पंचायत के जराई और गुज्जर बस्ती में पानी की सप्लाई हो पाती है।
जम्मू-कश्मीर: गर्मी आते ही बढ़ने लगी लोगों की परेशानी, पढ़िए पानी की किल्लत की कहानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 21 Mar 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन