{"_id":"6ac5661dc12a9bd7ed0da9a4","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1032441-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बसंत नगर चोरी का खुलासा, 3.20 \nलाख के सोने के आभूषण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बसंत नगर चोरी का खुलासा, 3.20 लाख के सोने के आभूषण बरामद
विज्ञापन
- जानीपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चार अंगूठियां और सोने की चेन बरामद
- परिजन के इलाज के लिए पंजाब गया था परिवार, घर सूना पाकर वारदात को दिया था अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बनतालाब। जानीपुर पुलिस ने बसंत नगर में एक घर में हुई चोरी का मामला सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 23 ग्राम वजन के चोरी के आभूषण बरामद किए हैं जिनकी कीमत करीब 3.20 लाख रुपये बताई गई है।
शिकायतकर्ता संजीव कुमार निवासी बसंत नगर ने पुलिस को बताया था कि वह परिजन के इलाज के लिए परिवार सहित पंजाब गए थे। घर में कोई नहीं था। इसी दौरान अज्ञात लोग घर में घुसकर सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। जांच में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने भदर अली निवासी केरन नाला, बनतालाब और कशिश सूदन निवासी लक्कड़ मंडी, जानीपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने चोरी के आभूषण बरामद किए। इनमें चार सोने की अंगूठियां और एक सोने की चेन शामिल है। शिकायतकर्ता ने बरामद आभूषणों की पहचान अपने घर से चोरी हुए सामान के रूप में की। थाना प्रभारी जानीपुर शारिक मजीद ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस उनकी अन्य वारदात में संलिप्तता की भी जांच कर रही है। कशिश सूदन को मंगलवार को अदालत से जमानत मिल गई, जबकि भदर अली पुलिस हिरासत में है।