फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: अब रास्ता पूछने की जरूरत नहीं, साइन बोर्ड बताएंगे मंजिल

विज्ञापन
development news
- स्मार्ट सिटी के तीसरे चरण में 150 नए दिशा सूचक लगेंगे, 47.54 लाख रुपये का टेंडर जारी
विज्ञापन

- पंजतीर्थी से तालाब तिल्लो तक प्रमुख स्थानों पर होगी व्यवस्था, यात्रियों और पर्यटकों को राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर में यात्रियों और पर्यटकों को अब अनजान रास्तों पर बार-बार पता पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से दिशा-निर्देशन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीसरे चरण में 150 नए दिशा सूचक लगाए जाएंगे। इसके लिए 47.54 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है।
नए साइन बोर्ड पंजतीर्थी, छन्नी हिम्मत, गांधीनगर और तालाब तिल्लो समेत करीब 50 स्थानों पर लगाए जाएंगे। इन बोर्ड पर प्रमुख मार्गों और महत्वपूर्ण स्थानों की दिशाएं दर्ज होंगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ जम्मू आने वाले यात्रियों और पर्यटकों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के अलावा धार्मिक स्थलों, प्रमुख बाजारों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों तक जाने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

---
रास्ता तलाशने की परेशानी होगी कम
स्मार्ट सिटी के कार्यकारी अभियंता विवेक चोपड़ा ने बताया कि यह काम केवल बोर्ड लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर में दिशा-निर्देशन व्यवस्था को व्यवस्थित करने की कवायद है। सड़क और यातायात सुविधाओं के साथ लोगों को सही मार्ग की जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है। नए बोर्ड लगने से अनजान इलाकों में रास्ता तलाशने की परेशानी कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed