फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नजीर: देश का पहला गांव जहां सौ फीसदी टीकाकरण पूरा, चुनौतियों से भरी जंग की सच्चाई भी जान लीजिए

Tue, 08 Jun 2021 10:06 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 08 Jun 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
Village Wayan in Bandipora district of Kashmir became first village in country to achieve 100 percent target of corona vaccine
कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर संभाग के बांदीपोरा जिले का गांव वेयान 18 से 44 आयु वर्ग में कोरोना वैक्सीन के 100 फीसदी लक्ष्य को हासिल करने वाला देश का पहला गांव बन गया है। इस राष्ट्रीय रिकॉर्ड के लिए जम्मू-कश्मीर मॉडल के तहत जिला प्रशासन ने टीकाकरण केंद्र में लोगों के आने का इंतजार करने के बजाय दुर्गम रास्तों और पहाड़ियों का सफर तय कर उन तक पहुंचकर टीकाकरण किया। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदीपोरा डॉ. बशीर खान ने बताया कि वेयान गांव बांदीपोरा जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। वहां पहुंचने के लिए 10 किलोमीटर सड़क और बाकी 18 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। यह खानाबदोशों का एक गांव है जहां इंटरनेट की पहुंच नहीं है। इसलिए स्वास्थ्य अधिकारियों ने उत्तरी कश्मीर के इस गांव में कठिन यात्रा के साथ कीमती जीवन बचाने का फैसला किया। गांव तक पहुंचने के लिए टीकाकरण करने वाले कर्मियों को खतरनाक ट्रैक से गुजरना पड़ा।

Village Wayan in Bandipora district of Kashmir became first village in country to achieve 100 percent target of corona vaccine
कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर
कर्मियों ने अपना अभियान तब तक जारी रखा जब तक गांव के अंतिम पात्र व्यक्ति को वैक्सीन की खुराक नहीं मिल गई।
Village Wayan in Bandipora district of Kashmir became first village in country to achieve 100 percent target of corona vaccine
कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर
बांदीपोरा शहर से प्रारंभिक 10 किलोमीटर सड़क मार्ग से अथवाटू नामक स्थान तक पहुंचकर बाकी 18 किलोमीटर का सफर पहाड़ी मार्ग से तय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Village Wayan in Bandipora district of Kashmir became first village in country to achieve 100 percent target of corona vaccine
कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर
गांव में कुल 362 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। गांव के लोग गर्मियों के दौरान मवेशियों के साथ ऊपरी इलाकों में चले जाते हैं, इसलिए उन तक पहुंचना जरूरी था।

विज्ञापन
Village Wayan in Bandipora district of Kashmir became first village in country to achieve 100 percent target of corona vaccine
कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर मॉडल ने त्वरित गति से पूरी पात्र आबादी का टीकाकरण करने के लिए 10 सूत्री रणनीति अपनाई है। स्वास्थ्य टीमें दुर्गम इलाकों और खराब मोबाइल कनेक्टिविटी के बावजूद टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने में जुटी हुई हैं। -डॉ. शाहिद हुसैन, राज्य टीकाकरण अधिकारी (जम्मू-कश्मीर)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed