Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   World Heritage Week

Jammu News: विश्व धरोहर सप्ताह आज से, दुर्लभ पांडुलिपियां, फारसी रामायण होगी प्रदर्शित

विज्ञापन
World Heritage Week
- 25 नवंबर तक मुबारक मंडी संग्रहालय, कला केंद्र में होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

- पूरे सप्ताह आम लोगों और पर्यटकों के लिए निशुल्क रहेगा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। विश्व धरोहर सप्ताह वीरवार से शुरू हो रहा है। 25 नवंबर तक मुबारक मंडी स्थिति डोगरा कला संग्रहालय और बिक्रम चौक स्थित कला केंद्र में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इनमें दुर्लभ पांडुलिपियां, फारसी रामायण प्रदर्शित की जाएगी। आम लोगों और पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। वे जम्मू-कश्मीर की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू हो सकेंगे।
जम्मू-कश्मीर में अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग की ओर से विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जा रहा है। सप्ताह भर विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होगा। इनके माध्यम से लोगों को अपनी विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के पहले दिन प्राचीन पांडुलिपियों की प्रदर्शनी होगी। इसमें विभिन्न स्कूलों के करीब 400 विद्यार्थी शामिल होंगे। इस दौरान स्कंद पुराण, फारसी रामायण और भागवत पुराण जैसी दुर्लभ पांडुलिपियां प्रदर्शित की जाएंगी। विद्यार्थियों को ऐतिहासिक दस्तावेज और पुराने कागजों को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया समझाने के लिए कागज संरक्षण पर विशेष कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

-----
ये होंगे कार्यक्रम
20 नवंबर को अभिलेखागार पुस्तकालय में सेव हेरिटेज विषय पर व्याख्यान होगा। इसमें ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने और उनके संरक्षण के महत्व पर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 नवंबर को स्कूली विद्यार्थियों के लिए विरासत यात्रा आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से उन्हें शहर की ऐतिहासिक विरासत से परिचित करवाया जाएगा।
22 नवंबर को अभिलेखागार पुस्तकालय और डोगरा आर्ट म्यूजियम में प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। 23 नवंबर को बाहु फोर्ट में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
24 नवंबर को प्रदर्शनियां आम लोगों के अवलोकन के लिए खुली रहेंगी।
25 नवंबर को सुबह डोगरा आर्ट म्यूजियम का भ्रमण करवाया जाएगा। इसके बाद मुबारक मंडी पैलेस में विरासत संरक्षण को लेकर जागरूकता गतिविधियां होंगी।
समापन पर बाग-ए- बाहु के एम्फीथिएटर में फ्लोरीकल्चर विभाग के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इन गतिविधियों के जरिये नई पीढ़ी को अपनी ऐतिहासिक धरोहर से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed