जम्मू शहर में पिछले 59 घंटे से जारी वीकेंड कर्फ्यू सोमवार सुबह सात बजे खत्म हो गया। शनिवार और रविवार के सन्नाटे के बाद शहर के बाजारों में फिर से रौनक लौटी। हालांकि दुकानें रोटेशन में ही खुलीं। वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात आठ बजे लागू हो गया था। उधर, श्रीनगर में भी रौनक दिखी।
रविवार को भी वीकेंड कर्फ्यू सख्ती से लागू रहा। जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे। टीमें गश्त करती रहीं। बिना कारण घरों से निकले लोगों को चेतावनी देकर लौटाया गया। सड़कों पर तारबंदी की गई थी। वीकेंड कर्फ्यू के दौरान सुबह 6 से 10 बजे तक जरूरत के सामान की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई थी, ताकि लोगों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। रविवार को भी चार घंटे सड़कों, गली मोहल्लों में थोड़ी चहल-पहल रही, लेकिन इसके बाद फिर सन्नाटा पसर गया। शहर के साथ लगते हाईवे पर भी वीकेंड कर्फ्यू का असर रहा। वाहनों की संख्या कम रही।
2 of 5
वीकेंड कर्फ्यू खत्म होने बाद बाजारों में लौटी रौनक
- फोटो : बासित जरगर
कोरोना कर्फ्यू में ढील के बाद अब दुकानदारों को भी व्यापार पटरी पर लौटने की उम्मीद जग गई है। सोमवार से शुक्रवार शाम तक बाजार खुलने से दुकानदारों को काफी राहत मिली है।
3 of 5
वीकेंड कर्फ्यू खत्म होने बाद लौटी रौनक
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि दुकानें रोटेशन में खुल रही हैं, लेकिन दुकानदारों का कहना है कि पूर्ण कर्फ्यू से तो बेहतर है। नहीं तो लगातार दुकानें बंद रहने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था।
4 of 5
वीकेंड कर्फ्यू खत्म होने बाद लौटी रौनक
- फोटो : बासित जरगर
दुकानों में रखा सामान भी खराब हो रहा था। अब संक्रमण की दर घटने से धीरे-धीरे सब सामान्य हो जाएगा।
5 of 5
वीकेंड कर्फ्यू खत्म होने बाद लौटी रौनक
- फोटो : बासित जरगर
गन्ने का जूस निकालने वाले ओम प्रकाश ने बताया कि इस बार सीजन का एक माह घर में बीता है। अब जून में कारोबार शुरू किया है। उम्मीद से कम कमाई हो रही है। आने वाले दिनों में कमाई बढ़ सकती है।