{"_id":"6afe13ce2b9512b2da038c40","slug":"digital-identity-for-dogra-heritage-jammu-news-c-10-jam1024-1066647-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डोगरा विरासत को डिजिटल पहचान, शोध के लिए खुलेगा नया खजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डोगरा विरासत को डिजिटल पहचान, शोध के लिए खुलेगा नया खजाना
विज्ञापन
- रघुनाथ मंदिर में रघुकुल संपदा की शुरुआत, दुर्लभ पांडुलिपियों को आधुनिक तकनीक से सहेजने की पहल
- महाराजा गुलाब सिंह और रणबीर सिंह की ज्ञान परंपरा को मिलेगा नया मंचसंवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। डोगरा शासनकाल की समृद्ध सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत को डिजिटल माध्यम से दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। श्री रघुनाथ मंदिर परिसर स्थित महाराजा रणबीर सिंह संस्कृत रिसर्च इंस्टीट्यूट में मंगलवार को रघुकुल संपदा रेयर मैनुस्क्रिप्ट्स रिपॉजिटरी और ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। इससे सदियों पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियों को संरक्षित करने के साथ उनका डिजिटलीकरण किया जाएगा। इससे इतिहास, संस्कृत साहित्य और भारतीय ज्ञान परंपरा पर शोध करने वाले विद्वानों को महत्वपूर्ण सामग्री उपलब्ध हो सकेगी।
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ज्ञान भारतम् पहल के तहत स्थापित इस स्वतंत्र केंद्र का उद्घाटन मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने किया। समारोह में जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट के चेयरमैन ट्रस्टी डॉ. कर्ण सिंह भी मौजूद रहे। डॉ. कर्ण सिंह ने अपने संबोधन में महाराजा गुलाब सिंह और महाराजा रणबीर सिंह के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि डोगरा शासकों ने जम्मू-कश्मीर में सांस्कृतिक, शैक्षणिक और संस्थागत विकास को बढ़ावा दिया। उन्होंने प्राचीन पांडुलिपियों को सुरक्षित रखने के लिए आधुनिक संरक्षण तकनीकों के साथ निरंतर शोध की आवश्यकता पर जोर दिया।
-- -- --
11 और 14 खंडों की महत्वपूर्ण ग्रंथ शृंखलाएं भी प्रस्तुत
इस मौके पर जम्मू सीरीज ऑफ टेक्स्ट्स एंड स्टडीज का भी विमोचन किया गया। संस्थान की ओर से मोतीलाल बनारसीदास प्रकाशन के सहयोग से तैयार किए गए 11 खंडों में श्रीमद्भागवत गीता की 21 टीकाओं और 14 खंडों की तंत्र सीरीज प्रस्तुत की गईं। रघुनाथ संस्कृत कॉलेज विजयपुर के विद्यार्थियों ने संस्कृत पाठ किया। विवेक अग्रवाल ने पुस्तकालय का दौरा कर दुर्लभ पांडुलिपियों का अवलोकन किया।