फिटनेस जिम की मोहताज नहीं होती। लॉकडाउन में जिम बंद हुए तो एक युवा ने इसी संदेश को सार्थक बनाने के लिए फिटनेस वीडियो बनाकर युवाओं का दिल जीत लिया। जम्मू शहर से सटे अखनूर इलाके के गांव कठार के निवासी ऋतिक शर्मा ने कुछ और लड़कों को साथ लेकर कई फिटनेस वीडियो बनाए, जिनमें से एक वीडियो को देख बॉलीवुड के कमांडो कहे जाने वाले विद्युत जम्वाल भी तारीफ किए बिना नहीं रह सके।
जम्मू-कश्मीर के इन लड़कों के मुरीद हुए बॉलीवुड के कमांडो, बोले- मिलने के लिए बेहद उत्साहित हूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 06 Jul 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन