फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा में घमासान: केंद्रीय मंत्री ने पूर्व एमएलसी पर ठोंका मानहानि का दावा, जानिए क्या है मामला

Sat, 08 May 2021 05:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 08 May 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Dr Jitendra Singh has filed defamation suit against former MLC Vikram Randhawa
पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की ओर से पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा के खिलाफ एक करोड़ रुपये के मानहानि का वाद दायर किया गया है। यह वाद दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में दाखिल किया गया है।

Union Minister Dr Jitendra Singh has filed defamation suit against former MLC Vikram Randhawa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

ऑल जम्मू स्टोन क्रशर्स ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रंधावा ने तीन मई को आरोप लगाया था कि जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की रोक की आड़ लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह अवैध खनन करा रहे हैं। वे अपने निजी सहायक भारत शर्मा के माध्यम से खनन विभाग के अधिकारी अंकुर सचदेवा से मोटी रकम वसूलते हैं और यह बात सचदेवा ने उन्हें बताई है।


 
Union Minister Dr Jitendra Singh has filed defamation suit against former MLC Vikram Randhawa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

इस पर डॉ. जितेंद्र सिंह की ओर से सुबूत पेश करने या माफी मांगने की बात कही गई थी। निर्धारित समय में कोई जवाब न आने पर डॉ. जितेंद्र सिंह के वकीलों ने रंधावा को कानूनी नोटिस भेजा। नोटिस का समय बीत जाने पर शुक्रवार को कानूनी सलाहकारों व अधिवक्ताओं की टीम ने पटियाला कोर्ट में वाद दायर किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Union Minister Dr Jitendra Singh has filed defamation suit against former MLC Vikram Randhawa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के अधिवक्ताओं के पैनल जीवेश नागरथ, नरिंदर मन, चंदन दत्ता व मनोज पंत ने कहा कि चूंकि कोर्ट में वाद दाखिल हो गया है, इस वजह से इस पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। कानून अपना काम करेगा।


 
विज्ञापन
Union Minister Dr Jitendra Singh has filed defamation suit against former MLC Vikram Randhawa
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

ज्ञात हो कि भाजपा ने इस मामले में रंधावा को नोटिस भेजा था। पार्टी की अनुशासन समिति की ओर से भेजी गई नोटिस का उन्होंने जवाब दे दिया है। इस मामले पर पार्टी में राजनीति गरमा गई है। कुछ लोग डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ हैं तो कई विरोध में।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed