फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर में UP के मजदूरों की हत्या: घर में सो रहे थे श्रमिक...अचानक ग्रेनेड से हमला और फिर अंधाधुंध गोलीबारी

Tue, 18 Oct 2022 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 Oct 2022 09:23 AM IST
विज्ञापन
Two labourers from UP killed in grenade attack And Firing in Jammu and Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में 60 घंटे के भीतर आतंकियों ने एकबार फिर टारगेट किलिंग को अंजाम दिया। सोमवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे एक टिन शेड में सो रहे उत्तर प्रदेश के दो श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। इनकी शिनाख्त उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी राम सागर व मनीष कुमार के रूप में बताई जा रही है। हालांकि इसकी किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार की रात टिनशेड नुमा घर में सो रहे श्रमिकों पर आतंकियों ने पहले ग्रेनेड हमला किया। इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
Two labourers from UP killed in grenade attack And Firing in Jammu and Kashmir
फाइल फोटो - फोटो : बासित जरगर
इससे पहले शनिवार को आतंकियों ने शोपियां में ही कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह अपने सेब के बगीचे में जा रहे थे तभी आतंकियों ने उन्हें शिकार बना लिया था।

 
Two labourers from UP killed in grenade attack And Firing in Jammu and Kashmir
फाइल फोटो - फोटो : बासित जरगर
गार्ड ड्यूटी के सभी जवान अटैच
शोपियां जिले के चौधरी गुंड में कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट की हत्या में लापरवाही के आरोप में घटना के समय गार्ड ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर बटालियन से अटैच कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Two labourers from UP killed in grenade attack And Firing in Jammu and Kashmir
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शोपियां के एक आला अधिकारी ने बताया कि घर के करीब ही पूरण कृष्ण को गोली मारी गई। इलाके में कुल 9 परिवार रहते हैं और उनके ‘क्लस्टर’ के बीच में ‘पांच प्लस एक’ की गार्ड है जो घटना के समय मौके पर तैनात थी।

 
विज्ञापन
Two labourers from UP killed in grenade attack And Firing in Jammu and Kashmir
फाइल फोटो - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने यह भी कहा कि घटनास्थल से 150 मीटर की दूरी पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स का कैंप भी है तो ऐसे में आतंकवादी कहां से आए, इसको लेकर जांच की जा रही है। ऐसा लगता है आतंकी सेब के बगीचों से होकर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed