कश्मीर में अवाम का समर्थन न मिलने से खिसियाए उपद्रवी और अलगाववादी स्थानीय वाहन चालकों और रेहड़ी वालों को भी निशाना बनाने लगे हैं।
ऐसे ही श्रीनगर में बंद का फरमान न मानने पर दो आटो रिक्शा आग के हवाले कर दिए गए।
स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत को श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में देश विरोधी नारों का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने भी जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए। 24 घंटे में 57 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है।
4 of 6
asiya andrabi
- फोटो : Getty Images
वहीं दुख्तरान ए मिल्लत की नेता आसिया अंद्राबी को श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में गिरफ्तार कर लिया गया। इलाके में उनकी मौजूदगी की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया।
श्रीनगर के सैयद कदल और बाबा डेंब इलाके में उपद्रवियों ने आटो रिक्शा में आग लगा दी। मध्य कश्मीर के गांदरबल के सलूरा इलाके में महिलाओं की रैली को रोके जाने पर सुरक्षा बलों के साथ झड़प हुई।