त्रिकुटा की पहाड़ियों पर लगी भीषण आग पर बुधवार शाम तक लगभग नियंत्रण पा लिया गया। कटड़ा हैलीपैड सहित भवन मार्ग पूरी तरह सुरक्षित बताया गया है।
आग बुझाने के लिए वायुसेना के दो हेलीकाप्टर सहित 300 से अधिक कर्मचारियों ने पूरी ताकत झोंक दी। हालांकि, भवन मार्ग के दूरदराज क्षेत्रों में देर शाम को भी हलकी लपटें उठती देखी गईं।
2 of 7
katra
- फोटो : Amar Ujala
मंगलवार को त्रिकुटा पहाड़ियों पर आग लगी थी। इसे बुझाने के लिए श्राइन बोर्ड, सीआरपीएफ और वन विभाग के कर्मचारी जुट गए थे। हवा का रुख भवन मार्ग की ओर था। इससे यात्रा मार्ग के प्रभावित होने की आशंका थी। बुधवार को तड़के से ही वायुसेना के हेलीकाप्टर लगा दिए गए।
3 of 7
katra
- फोटो : Amar Ujala
हेलीकाप्टरों द्वारा सलाल झील से पानी लाकर आग वाले क्षेत्रों में लगातार छिड़काव किया जाता हरा। इन दोनों हेलीकाप्टरों द्वारा करीब दस बार ऐसा किया गया।
4 of 7
katra
- फोटो : Amar Ujala
दावानल को काबू में करने के लिए कर्मचारियों ने फायर बीटिंग प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जो काफी कारगर साबित हुई। विशेषज्ञों के अनुसार आगजनी वाला क्षेत्र मानवीय पहुंच का नहीं था।
5 of 7
katra
- फोटो : Amar Ujala
इसके कारण काउंटर फायर प्रक्रिया का इस्तेमाल संभव नहीं था, नहीं तो आग को जल्दी नियंत्रित किया जा सकता था। आगजनी वाला क्षेत्र भवन मार्ग से काफी दूर था।