फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला ट्रैक पर अगले साल से दौड़ेंगी ट्रेनें, रेल पटरियों के किनारे से हटेंगी झुग्गियां

Wed, 10 Feb 2021 04:18 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 10 Feb 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
Trains will run from next year on Udhampur-Srinagar-Baramulla track
train kashmir

आम बजट पेश होने के साथ ही रेलवे लंबित योजनाओं को पूरा करने में जुट गया है। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लाइन, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, नई रेल लाइनें बिछाना, दोहरीकरण, ट्रैक नवीनीकरण, पुल की मरम्मत के लिए आवंटित राशि से टाइमलाइन के अनुसार योजनाओं को पूरा किया जाएगा।


 

Trains will run from next year on Udhampur-Srinagar-Baramulla track
कश्मीर रेलवे

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने कहा है कि अगले साल उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लाइन प्रोजेक्ट हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के साथ ही वास्तविक रूप से जम्मू-कश्मीर का पूरा हिस्सा शेष भारत से रेल के माध्यम से जुड़ जाएगा।

Trains will run from next year on Udhampur-Srinagar-Baramulla track
Kashmir Railway - फोटो : File Photo

राष्ट्रीय महत्व के इस प्रोजेक्ट पर इस वित्त वर्ष में उत्तर रेलवे को नई लाइनों के निर्माण और रेलपथों के दोहरीकरण के लिए 11803.55 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जोकि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 47 प्रतिशत अधिक हैं। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला के बीच बचे हुए  290 किलोमीटर में नई लाइन बिछाने के लिए 4200 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trains will run from next year on Udhampur-Srinagar-Baramulla track
Railway line
उत्तर रेलवे मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंगल ने यह भी बताया कि वर्ष 2021-2022 के लिए उत्तर रेलवे का कुल बजट आवंटन 15818.49 करोड़ रुपये है। यात्री सुविधाओं पर इस वर्ष 291.17 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। कठुआ-माधोपुर पंजाब-रावी पुल के पार दोहरीकरण का काम किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Trains will run from next year on Udhampur-Srinagar-Baramulla track
Kashmir Railway

गंगल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार के साथ उच्च स्तरीय बैठक की जा रही है। रेल पटरियों के किनारे बसे झुग्गी हटाने के लिए राज्य सरकार के साथ कई दौर की बैठक हुई है। जल्द ही इसका निराकरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आईटीआई में लगा मेगा प्लेसमेंट मेला, 500 से ज्यादा युवाओं को मिली नौकरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed