फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

J&K: पुलिस ट्रेनिंग कैंप से छुट्टी पर घर आया था सलीम, फूटफूट कर बिलखता रहा शहीद का भाई, देखें तस्वीर

Sat, 21 Jul 2018 08:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 21 Jul 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
trainee constable kidnapped and murdered by militants in kulgama jammu kashmir
शहीद ट्रेनी पुलिस कांस्टेबल के पार्थिक शरीर को ले जाते परिवारीजन और सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में छुट्टी पर घर आए एक पुलिसकर्मी की आतंकियों ने अपहरण करने के बाद हत्या कर दी। घटना दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले की है। अपहरण की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन शनिवार को दोपहर बाद उसका शव मिलने की सूचना आई।


डीजीपी डॉ. एसपी वैद ने कांस्टेबल की हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में शामिल आतंकियों की तलाश की जा रही है। ईद के बाद लगभग सवा महीने के अंदर आतंकियों ने तीन जवानों का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी है। 
trainee constable kidnapped and murdered by militants in kulgama jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
जिले के मुतलहामा गांव में शुक्रवार देर रात को आतंकियों का एक दल अब्दुल गनी शाह के घर में जबरन दाखिल हुआ। वह बेटे मोहम्मद सलीम शाह को अगवा कर अपने साथ ले गए। आतंकियों के जाने के तत्काल बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सेना और पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया। 
trainee constable kidnapped and murdered by militants in kulgama jammu kashmir
शहीद जवान को श्रधांजलि देते जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को दोपहर बाद कोईमुह इलाके में घाट ओडिपोरा में उसका शव पाया गया। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। सलीम पुलिस में एसपीओ था और हाल ही में कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत हुआ था। वर्तमान में उसकी कठुआ में ट्रेनिंग चल रही थी। वह कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
trainee constable kidnapped and murdered by militants in kulgama jammu kashmir
शहीद जवान को अंतिम सलामी देते जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
ज्ञात हो कि ईद पर घर आ रहे पुंछ निवासी सेना के जवान औरंगजेब की आतंकियों ने अपहरण के बाद 14 जून को हत्या कर दी थी। पांच जुलाई को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिसकर्मी जावेद अहमद डार की भी अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed