फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो इसलिए बढ़े हमले!: अमन के दुश्मन बने हाइब्रिड आतंकी और पाकिस्तान, सर्वदलीय बैठक से भी बौखलाहट

Mon, 28 Jun 2021 10:49 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 28 Jun 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
timeline of terrorists attack in kashmir Hybrid terrorist and Pakistan s conspiracy in Kashmir
आतंकी हमलों से संबंधित तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला, एएनआई

अनुच्छेद-370 के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में भारी कमी आई है। इसके बाद अमन बहाली और हाल ही में दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते वह आतंकियों को पूर्व की तरह मदद नहीं कर पा रहा है। इसके लिए वह ड्रोन का सहारा ले रहा है। साथ ही घाटी के कई जिलों में हाइब्रिड आतंकियों द्वारा हमलों को अंजाम देने की साजिश रच रहा है।



अभी तक आतंकी संगठनों के साथ सहयोग देने का काम ओजीडब्ल्यू नेटवर्क करता आ रहा था। लेकिन अब उनका साथ हाइब्रिड आतंकी भी देने लगे हैं। दरअसल हाइब्रिड आतंकी एक ऐसा नेटवर्क है जिन्हे रेडिकलाइज कर किसी भी आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए तैयार रखा जाता है। वह टास्क को अंजाम देते हैं और अगले टास्क के लिए उन्हें आतंकी आकाओं के आदेश का इंतजार रहता है। वह चुनौती इसलिए हैं क्योंकि अधिकतर तो पुलिस सूची में शामिल भी नहीं हैं। पिछले कुछ हफ्तों से श्रीनगर जिले में कई ऐसे हमलों को ऐसे आतंकियों द्वारा अंजाम दिया गया है। 
 

timeline of terrorists attack in kashmir Hybrid terrorist and Pakistan s conspiracy in Kashmir
कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त - फोटो : अमर उजाला

एक अधिकारी ने बताया कि आतंकी संगठनों ने एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है। हताश आतंकी नेक्सस अपनी मोडस ऑपरेंडी(काम करने के ढंग) में बदलाव ला रहे है। आतंकी खेमों में मायूसी दिख रही है। इसलिए अब सॉफ्ट टारगेट्स को निशाना बनाने के लिए पिस्टल आधारित टारगेटिंग को प्राथमिकता दी जा रही है। इसमें व्यवसायी, अल्पसंख्यक व्यवसायी सहित कार्यकर्ता, बिना सुरक्षा वाले राजनीतिक नेता और ऑफ ड्यूटी पुलिसकर्मी शामिल हैं।


 
timeline of terrorists attack in kashmir Hybrid terrorist and Pakistan s conspiracy in Kashmir
कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त - फोटो : अमर उजाला

उधर, पाकिस्तान पिछले दो साल से ड्रोन भेजकर लगातार अंतरराष्ट्रीय सीमा(आईबी) और नियंत्रण रेखा(एलओसी) पर नापाक साजिशें रच रहा है। सीमा पार से हथियारों और नशे की खेप की तस्करी के साथ ही बॉर्डर से लगे सुरक्षा प्रतिष्ठानों की रेकी भी करवाई जा रही है। हाई सिक्योरिटी जोन में स्थित जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हमले के बाद यह शक और गहरा रहा है।

आगे की स्लाइड में पढ़िए- हाल के दिनों में हुईं आतंकी घटनाएं
 
विज्ञापन
विज्ञापन
timeline of terrorists attack in kashmir Hybrid terrorist and Pakistan s conspiracy in Kashmir
कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त - फोटो : अमर उजाला

27 जूनः जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के हरिपरिगाम इलाके में आतंकियों ने पूर्व एसपीओ फैयाज अहमद, उनकी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपीओ की मौके पर ही मौत हो गई।  इस हमले में उनकी बेटी और पत्नी को भी गोली लगी थी जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान पत्नी की देर रात और बेटी की सोमवार सुबह मौत हो गई। 


 
विज्ञापन
timeline of terrorists attack in kashmir Hybrid terrorist and Pakistan s conspiracy in Kashmir
कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त - फोटो : अमर उजाला

25 जून : श्रीनगर में डाउनटाउन इलाके हब्बाकदल में आतंकियों ने एक 25 साल के दुकानदार उमर अहमद पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और उसे मौत के घाट उतार दिया। दो शख्स उसकी दुकान के बाहर आए और उसपर पिस्तौल फायर किए।    


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed