जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को मंगलवार देर रात आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। जिसके बाद से सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। बुधवार तड़के आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों से समर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आतंकियों ने लगातार फायरिंग जा रखी। पांच घंटे से अधिक चली इस मुठभेड़ में सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। इसमें आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का एक कमांडर भी शामिल है।
2 of 5
भारतीय सेना ने मार गिराए तीन आतंकवादी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि इस मुठभेड़ में आतंकी संगठन हिजबुल का कमांडर नासिर चादरु सहित तीन आतंकी मारे गए हैं। अभी पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद किया गया है। मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के थे। जिनकी पहचान लश्कर कमांडर नासिर चदरू, जावेद फारूक और आकिब अहमद के रूप में हुई है।
3 of 5
भारतीय सेना ने मार गिराए तीन आतंकवादी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दक्षिणी कश्मीर में सोमवार को शोपियां में सेब लाद रहे ट्रक के चालक की हत्या के बाद मंगलवार शाम को पुलवामा चौक पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फटा नहीं। इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
4 of 5
भारतीय सेना ने मार गिराए तीन आतंकवादी
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके साथ ही शोपियां में ट्रक चालक की हत्या के बाद पुलिस ने 15 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
5 of 5
भारतीय सेना ने मार गिराए तीन आतंकवादी
- फोटो : अमर उजाला
प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को पता चला है कि घटना में चार आतंकी शामिल थे, जिनमें एक के पाकिस्तानी होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि दो आतंकी ट्रक के आगे और दो पीछे थे। घटना में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद ट्रक चालक का शव राजस्थान भेज दिया गया है।