जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में अचानक तेजी आ गई है। जम्मू संभाग के पुंछ शहर में रविवार सुबह तीन आतंकी मिनी सचिवालय की निर्माणाधीन इमारत और एक मकान में घुस गए।
2 of 10
encounter
- फोटो : मुनीष शर्मा
देर शाम तक चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीनों आतंकियों को मार गिराया। इस कार्रवाई में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया।
3 of 10
encounter
- फोटो : मुनीष शर्मा
पुंछ में सुबह सात बजे तीन आतंकी मिनी सचिवालय की निर्माणाधीन इमारत के पास पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आसपास तैनात पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। आतंकियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।
4 of 10
encounter
- फोटो : मुनीष शर्मा
इस दौरान एक पुलिसकर्मी राजेंद्र कुमार उर्फ राजीव शहीद हो गया जबकि दो अन्य घायल हो गए।
5 of 10
encounter
- फोटो : मुनीष शर्मा
हमले के बाद दो आतंकी मिनी सचिवालय की निर्माणाधीन इमारत में जा छिपे। एक अन्य आतंकी पास में ही नजीर हुसैन मीर के मकान में घुस गया। उसने नजीर तथा उनकी पत्नी को बंधक बना लिया।