उत्तरी कश्मीर के बारामुला ज़िले में आतंकियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। यह लूट घाटी में चर्चा का विषय बनी है। इसकी वजह है कि आतंकियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पीपीई किट पहनी थी।
आपदा में सनसनीखेज अपराध: बैंक में पीपीई किट पहन घुसे आतंकी, फिर जो हुआ जानकर हैरान रह जाएंगे
मिली जानकारी के अनुसार ज़िले के पट्टन के शेराबाद खोर इलाके में स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा में गुरुवार दोपहर को पीपीई किट पहने आतंकी दाखिल हुए। जब तक लोग और कर्मचारी कुछ समझ पाते आतंकी कैश लूटकर फरार हो गए। हालांकि वहां मौजूद लोगों और बैंक गार्ड ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन आतंकियों ने फायरिंग की जिससे लोग सहम गए।
आगे की स्लाइड मेंः लोगों ने आतंकियों पर बरसाए पत्थर
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारी भागते समय बैंक गार्ड की 12 बोर राइफल भी साथ ले गए। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। कई जगहों पर छापेमारी भी की गई है।
गौरतलब है कि इस बैंक लूट की घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें आतंकी भागते नज़र आ रहे हैं और लोग उन पर पत्थर बरसा रहे हैं। इसके अलावा एक शख्स आतंकियों से कुछ कहता है तो वह उसे भगाने के लिए हवा में फायरिंग भी करते हैं।