जम्मू-कश्मीर के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने के लिए आतंकी तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। हमलों को अंजाम देने से पहले रहने के लिए ऐसी जगहों को चुनते हैं, जिसकी किसी को भनक न लगे। लेकिन सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के चलते आतंकियों की साजिश कामयाब नहीं हो पाती। गौरतलब है कि आतंकी किसी हमले को अंजाम देने से पहले ठिकाना तलाश करते हैं। ठिकाना ऐसा हो, जिस पर किसी की नजर न पड़े। इसके लिए कई बार आतंकी भूमिगत ठिकाने बनाते हैं। जिस पर घास और झाड़ियां रखी होती हैं। एक नजर में इन ठिकानों का पता लगा पाना काफी कठिन होता है।
मौत का खौफ: सेब के बागानों से लेकर टॉयलेट सीट के नीचे छिपते हैं आतंकी, हैरान कर देंगे इनके ठिकाने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन