जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति को जगाने के उद्देश्य से सेना शिविर गुर्जरपट्टी ने 75 वीं भारतीय स्वतंत्रता वर्षगांठ के उत्सव के लिए "इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता 2021" का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इस क्विज प्रतियोगिता में लोलाब घाटी के छह स्कूलों ने भाग लिया। स्कूल के नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्र मौजूद रहे। प्रत्येक टीम में दो प्रतिभागी शामिल थे, जिससे प्रतियोगिता में कुल 12 प्रतिभागी बने। इसके अलावा, लगभग 55 स्थानीय युवाओं, 10 गांव के बुजुर्गों और 09 शिक्षकों ने भी दर्शकों के रूप में भाग लिया, जब भी छात्र प्रतिभागी किसी भी प्रश्न का उत्तर देने में असफल रहा, तो दर्शकों के लिए प्रश्न खोल दिया गया और जिसने भी सही उत्तर दिया उसे मंच पर बुलाया गया और पुरस्कार दिया गया।
जम्मू-कश्मीर: सेना ने किया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, दर्शकों को भी मिला हिस्सा लेने का अवसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन