फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लेह-कारगिल में खून जमा देने वाली ठंड, पारा माइनस में पहुंचा, जम्मू-कश्मीर का कुछ ऐसा है हाल

Sun, 01 Dec 2019 03:01 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 01 Dec 2019 03:01 AM IST
विज्ञापन
temperature gone in minus degrees in leh-ladakh, fall of temperature in jammu kashmir
लद्दाख - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर प्रदेश में मौसम में सुधार होने के बावजूद अधिकतर हिस्सों में तापमान में गिरावट जारी है। घाटी के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। लेह और कारगिल में खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। यहां रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री तक चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार दिसंबर के पहले हफ्ते तक मौसम साफ रहेगा।


 
temperature gone in minus degrees in leh-ladakh, fall of temperature in jammu kashmir
लद्दाख - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में कारगिल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 9.2 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ इस सीजन की सबसे ठंडी रात बीती। इसी तरह लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे कई जल स्थलों पर बर्फ की परत जम गई है। पाइप में बर्फ जमने से पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन पर असर है। यहां शीत लहर जारी है। इन जिलों में दिन का तापमान भी 2-4 डिग्री के बीच चल रहा है। 

 
temperature gone in minus degrees in leh-ladakh, fall of temperature in jammu kashmir
कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री लुढ़क कर 1.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
temperature gone in minus degrees in leh-ladakh, fall of temperature in jammu kashmir
बर्फबारी से परेशान नागरिक - फोटो : बासित जरगर
श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में भी बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 
विज्ञापन
temperature gone in minus degrees in leh-ladakh, fall of temperature in jammu kashmir
बर्फबारी के बाद श्रीनगर शहर का खूबसूरत दृश्य - फोटो : बासित जरगर
जम्मू संभाग में मौसम साफ रहा। संभाग में भद्रवाह न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सबसे सर्द रहा। इसी तरह बटोत में न्यूनतम तापमान 2.3 और बनिहाल में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी रात में सर्दी बढ़ी है। यहां न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे आ गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed