फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुंजवां आतंकी हमले में खुलासा: ट्रक में कम जगह होने के कारण दो आतंकी ही मौके पर पहुंचे, चालक बिलाल और इश्फाक गिरफ्तार

Mon, 25 Apr 2022 03:30 AM IST
विमल शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 03:30 AM IST
सार

सुंजवां आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस की स्पेशल जांच टीम ने रविवार को घटनास्थल का दौरा किया। इस मामले में ट्रक चालक बिलाल और इश्फाक को अनंतनाग से हिरासत में लिया है। इनके पास से मिले वाहन को जब्त कर लिया गया है। पता चला है कि ट्रक में बनाए गए गुप्त ठिकाने में आतंकियों को छुपाया गया था। जगह कम होने के कारण दो ही आतंकी मौके पर पहुंच पाए थे।

विज्ञापन
Sunjwan terrorist attack: less space in the truck, only two terrorists reached the spot
Sunjwan terrorist attack - फोटो : Sunjwan terrorist attack

सुंजवां आतंकी हमले की जांच में अहम खुलासा हुआ है। आतंकियों को सांबा से सुंजवां पहुंचाने वाले ट्रक चालक बिलाल अहमद बागे और सहयोगी इश्फाक चोपान पहले भी सांबा और जम्मू से आतंकियों को कश्मीर लेकर गए हैं। इन आतंकियों ने 20 अप्रैल को ही सीमा पार से घुसपैठ कर ली थी। सीमा पार से चार आतंकियों को भेजा जाना था, लेकिन ट्रक में जगह कम होने के चलते सिर्फ दो ही भेजे गए। बता दें कि बिलाल और इश्फाक को पुलिस ने कश्मीर के अनंतनाग से हिरासत में लिया है। इनके पास से 407 वाहन भी जब्त कर लिया गया है।

 

Sunjwan terrorist attack: less space in the truck, only two terrorists reached the spot
Sunjwan terrorist attack - फोटो : एजेंसी

ट्रक में बनाए गए गुप्त ठिकाने में आतंकियों को छुपाया गया

इस ट्रक में बनाए गए गुप्त ठिकाने में आतंकियों को छुपाया गया था। पुलिस की जांच टीम ने रविवार सुबह सपवाल के उस स्थान का दौरा किया। जहां से इन आतंकियों को ट्रक में चढ़ाया गया था। अब इस जगह के आगे जांच टीम एक रूटमैप तैयार करेगी कि आखिर यह बॉर्डर के किस प्वाइंट से घुसपैठ करके आए थे। इसके लिए जांच टीम सपवाल से बॉर्डर तक सर्च करेगी। ताकि देखा जाए कि यह लोग कहां से आए और कहीं इन्होंने कोई सामान तो नहीं छुपा रखा। 

 

Sunjwan terrorist attack: less space in the truck, only two terrorists reached the spot
आतंकियों से मिले मोबाइल - फोटो : अमर उजाला

जांच के लिए भेजे टूटे मोबाइल फोन

पुलिस ने आतंकियों के दोनों मोबाइल फोन जांच के लिए प्रदेश से बाहर एफएसएल भेजे हैं। इन मोबाइल फोन से पूरा डाटा रिकवर किया जाएगा। इसमें व्हाट्सएप पर होने वाली बातचीत जिसे डिलीट किया होगा, वो सब रिकवर किया जाएगा। इसमें कई अहम तस्वीरें और वीडियो सामने आ सकते हैं। जो इस पूरी साजिश का पर्दाफाश करने में मददगार साबित होंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunjwan terrorist attack: less space in the truck, only two terrorists reached the spot
Sunjwan terrorist attack - फोटो : एजेंसी

एनआईए को सौंपा जाएगा मामला

सूत्रों का कहना है कि जल्द ही यह मामला एनआईए को अधिकारिक तौर पर सौंपा जाएगा। पता चला है कि आतंकी बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे, क्योंकि पहली बार आतंकी इतनी तैयारी से आए थे। इससे पहले गोला बारूद से भरी जैकट पहनकर आतंकी कभी जम्मू नहीं आए थे। इससे पहले भी इस तरह के हमलों की जांच एनआईए को सौंपी गई है। 

 

विज्ञापन
Sunjwan terrorist attack: less space in the truck, only two terrorists reached the spot
सुंजवां में मुठभेड़ के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। - फोटो : संजय कुमार

दो महीने से जम्मू में काम कर रहा था शफीक, भाई आसिफ है मास्टरमाइंड

जम्मू। इस मामले में पुलिस ने पुलवामा के त्राल मे रहने वाले शफीक शेख को गिरफ्तार किया है। शफीक दो महीने से सुंजवां में इकबाल के घर रह रहा था। शफीक नरवाल की अखरोट फैक्ट्री में काम करता है। इकबाल भी कश्मीर का रहने वाला है, जिसका सुंजवां में घर है। शफीक का भाई आसिफ इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड है, जिसने शफीक को अपने साथ लगाया था। फिलहाल आसिफ अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। संभव है कि वह आतंकी बन चुका हो और यह भी संभव है कि वह पाकिस्तान चला गया हो। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed