आतंकियों का गढ़ माने जाने वाले दक्षिण कश्मीर में दहशतगर्दों के खिलाफ सुरक्षाबलों की सफलता इलाके में बनाए गए सुरक्षा ग्रिड की मजबूती का नतीजा है। इसकी बदौलत ही पिछले 20 दिन में सुरक्षाबलों ने रियाज नायकू और फौजी बाबा जैसे ए प्लस श्रेणी के 10 कमांडर मार गिराए हैं। लगातार मिल रही इन सफलताओं से सुरक्षाबलों का हौसला और मजबूत हुआ है।
{"_id":"5ee1e1628ebc3e432a62ae40","slug":"strategy-of-security-forces-to-eliminate-terrorism-from-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए, सुरक्षाबल की उस रणनीति के बारे में जिससे चुन-चुनकर मारे जा रहे हैं आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, सुरक्षाबल की उस रणनीति के बारे में जिससे चुन-चुनकर मारे जा रहे हैं आतंकी
Thu, 11 Jun 2020 01:16 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 11 Jun 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
हिजबुल कमांडर रियाज नायकू को जिस प्रकार सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया, वह उनकी जमीनी स्तर पर सुरक्षा ग्रिड की मजबूती का सबसे बड़ा उदाहरण था। आमतौर पर रियाज जब अपने गांव आता था, किसी को पता ही नहीं चलता था।
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
बाद में सुरक्षाबलों ने अपने खुफिया सूत्रों पर भरोसा किया और रात के अंधेरे में ऑपरेशन चलाकर उसे ढेर कर दिया। इस सफलता से उत्साहित सुरक्षाबलों ने सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत किया और अब तक उन्हें हर ऑपरेशन में कामयाबी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
पिछले पांच दिन में शोपियां में हुई तीन मुठभेड़ में सुरक्षा ग्रिड की बदौलत सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। चूंकि सूचनाएं बिल्कुल पुख्ता मिल रही हैं। ऐसे में बिना वक्त गंवाए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया जाता है।
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
इलाके की घेराबंदी इतनी सख्त की जा रही है कि वहां मौजूद आतंकियों का भागना नामुमकिन होता है। एक के बाद एक बड़ी सफलता से सुरक्षाबलों का मनोबल काफी बढ़ गया है। अधिकारी कहते हैं कि इलाके में इस तरह के ऑपरेशन आगे भी चलते रहेंगे।