फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

encounter in srinagar : आतंकियों के ढेर होने के बाद सुरक्षाबलों पर पथराव, इस साल पहली बार सामने आए पत्थरबाज, पूरी घटना तस्वीरों में..

Mon, 13 Dec 2021 04:06 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 04:06 PM IST
सार

श्रीनगर के रंगरेथ इलाके में सुरक्षा प्रतिष्ठान के नजदीक दो आतंकियों को मार गिराया गया। इसकी सूचना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने सुरक्षाबलों पर जमकर पथराव किया। इससे पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। 
 
विज्ञापन
Stone pelting in security forces after the killing of terrorists, this year for the first time the incident of stone pelting came to light, see the whole incident in pictures
श्रीनगर में मुठभेड़ के बाद सड़कों पर उतरी महिलाएं। - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर के रंगरेथ इलाके में बड़ी आतंकी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। आतंकियों के मौजूदगी के बाद चलाए गए चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। जिस स्थान पर यह ऑपरेशन शुरू किया गया उसके नजदीक बड़ा सैन्य प्रतिष्ठान है। इससे लगाता है कि आतंकी बड़ी साजिश के तहत उस इलाके में पहुंचे थे। दो आतंकियों के मारे जाने के बाद इलाके के लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने सुरक्षाबलों में जमकर पथराव किया। इसमें महिलाएं भी शामिल थी। 

Stone pelting in security forces after the killing of terrorists, this year for the first time the incident of stone pelting came to light, see the whole incident in pictures
श्रीनगर में मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों पर पथराव करते युवा। - फोटो : बासित जरगर

सोमवार को रंगरेथ इलाके में आतंकियों होने के जानकारी खुफिया एजेंसियों को मिली। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त होते देख आतंकी ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन संयम का परिचय देते हुए उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। कई बार मौका दिया गया। जब लगातार फायरिंग जारी रही तो सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की इसमें दो दहशतगर्द मारे गए। अभी उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। देर शाम तक सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखा हुआ है। 

Stone pelting in security forces after the killing of terrorists, this year for the first time the incident of stone pelting came to light, see the whole incident in pictures
श्रीनगर में मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों पर पथराव करते युवा। - फोटो : बासित जरगर

पुलिस अधिकारी के मुताबिक रंगरेथ इलाके में सैन्य इलाके के पास कुछ बंदूकधारियों को देखे जाने की सूचना के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस और एसओजी, सेना व सीआरपीएफ का दल मौके पर पहुंचा। इलाके में पहुंचते ही सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। जैसे ही सुरक्षाकर्मी उस जगह के नजदीक पहुंचे जहां आतंकी छिपे हुए थे, उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stone pelting in security forces after the killing of terrorists, this year for the first time the incident of stone pelting came to light, see the whole incident in pictures
श्रीनगर में मुुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों के वाहनों को तोड़ता युवक। - फोटो : बासित जरगर

आतंकियों के मारे जाने के बाद इलाके बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और अन्य सड़क पर उतरे। उन्होंने सुरक्षाबलों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पथराव शुरू कर दिया। लोगों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर पत्थर किया। इसमें वाहनों को नुकसान हुआ। इस साल पहली बार सुरक्षाबलों के खिलाफ पथराव हुआ। इसमें महिलाओं ने भी साथ दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण हालात बन गए। 

चौबीस घंटे पहले पुलवामा में जैश आतंकी का किया था खात्मा 
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के नवनियुक्त आतंकी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। उसके पास से हथियार बरामद हुए हैं। सुरक्षाबलों ने परिवार वालों को आतंकी के आत्मसमर्पण के लिए मौके पर बुलाया गया, लेकिन उनकी गुहार भी काम न आई। जब उसने फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई में मारा गया।

विज्ञापन
Stone pelting in security forces after the killing of terrorists, this year for the first time the incident of stone pelting came to light, see the whole incident in pictures
श्रीनगर में मुठभेड़ के दौरान मौजूद सुरक्षाबल। - फोटो : बासित जरगर

उसकी पहचान समीर अहमद तांत्रे के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बारागाम निवासी समीर दो नवंबर को आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। उसे सी कैटेगरी में रखा गया था। शोपियां में लश्कर-ए-ताइबा के तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। इनके पास से एक एके 47 राइफल व दो पिस्तौल बरामद किए गए थे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed